By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएचसी असोथर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएचसी असोथर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान
Fatehpur

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएचसी असोथर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/03/10 at 6:41 AM
Dheerendra Kumar Published March 10, 2026
Share
SHARE

असोथर (फतेहपुर)।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) असोथर में कार्यक्रम आयोजित कर महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और सेवा भावना के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि आशा, एएनएम और सीएचओ सहित अन्य महिला कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
इस मौके पर बीसीपीएम, सी-3 संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला बताया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का सम्मान करना, उनका उत्साहवर्धन करना और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना रहा।

You Might Also Like

ग्राम सभा जवई पड़री में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशीग्राम सभा जवई पड़री, पोस्ट अफजलपुर वारी, तहसील सिराथू जनपद कौशाम्बी में विकास कार्यों ने अब तेजी पकड़ ली है। गांव में वर्षों से खराब पड़े रास्तों को अब इंटरलॉकिंग सड़क में बदला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने क्षेत्राधिकारी खागा कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय खागा का किया औचक निरीक्षण

लेखपाल पर जीवित किसान को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप

मनरेगा से बने तालाब सूखे, प्यास से बेहाल पशु-पक्षी — करोड़ों खर्च के बावजूद में जल संकट

Dheerendra Kumar March 10, 2026 March 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

जिलाधिकारी ने की कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD May 6, 2026
अज्ञात कारणों से लगी आग में बैल की मौत, गृहस्थी जलकर राख
👉कौशाम्बी अड़ाहरा ग्राम प्रधान पर कॉलोनी न मिलने पर गरीब महिला ने लगाया आरोप
विद्यालयों का करें कायाकल्प,मिशन भारत निपुण लक्ष्य हो सफल
महाशिवरात्रि पर भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?