विजयीपुर ब्लॉक परिसर में भाजपा की राज्य मंत्री कृष्णा पासवान के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने राज्यमंत्री कृष्णा पासवान एवं जिले के प्रतिष्ठ व्यवसाई मुन्ना सिंह को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी जिला पंचायत सदस्य हिमांशु त्रिपाठी विजयपुर मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी रवि तिवारी मनोनीत सभासद शिवम शुक्ला मृदुलअग्निहोत्री युवा भाजपा नेता अज्जू सिंह सहित जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a comment


