By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: आगामी त्योहारों को लेकर किशनपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न।
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > आगामी त्योहारों को लेकर किशनपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न।
FatehpurUncategorized

आगामी त्योहारों को लेकर किशनपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न।

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/02/28 at 2:49 AM
MADHAV NISHAD Published February 28, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। किशनपुर थाना परिसर में रंगोत्सव होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अभिजीत कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से होली का पर्व आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है। किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर नागरिक तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि डीजे संचालक शासन की गाइडलाइन का पालन करें तथा रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न करें। साथ ही धूम्रपान व मदिरा सेवन से दूर रहकर परिवार के साथ सुरक्षित एवं मर्यादित तरीके से होली मनाने की अपील की। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भी आह्वान किया।

प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव गौतम ने आश्वस्त किया कि थाना पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं, यही प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में तहसीलदार शैलजा कुमारी, क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप, थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम, विद्युत अभियंता किशनपुर नुसरत अली,कंछल गुट व्यापार मंडल अध्यक्ष किशनपुर, समाजसेवी अनिल शुक्ला सहित ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ग्राम सभा जवई पड़री में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशीग्राम सभा जवई पड़री, पोस्ट अफजलपुर वारी, तहसील सिराथू जनपद कौशाम्बी में विकास कार्यों ने अब तेजी पकड़ ली है। गांव में वर्षों से खराब पड़े रास्तों को अब इंटरलॉकिंग सड़क में बदला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने क्षेत्राधिकारी खागा कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय खागा का किया औचक निरीक्षण

लेखपाल पर जीवित किसान को मृत दिखाकर जमीन हड़पने का आरोप, आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप

मनरेगा से बने तालाब सूखे, प्यास से बेहाल पशु-पक्षी — करोड़ों खर्च के बावजूद में जल संकट

MADHAV NISHAD February 28, 2026 February 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

👉बांदा मर्का के खादर के गाटा संख्या 96/4 एक माह से खंड संख्या एक से लाई जाती है ओवरलोड ट्रक व ट्रैक्टर डंपर

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar December 13, 2025
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएचसी असोथर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान
टोटी न देख प्यासे लौट रहे स्कूली बच्चे व राहगीर
ग्राम अहमदगंज में फल-फूल रहा मादक पदार्थ का काला करोबार
जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?