By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: बाराबंकी के लाल और असिस्टेंट कमिश्नर (SGST) कौटिल्य निशांत शुक्ला का पैतृक गांव में जोरदार अभिनंदन
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > बाराबंकी के लाल और असिस्टेंट कमिश्नर (SGST) कौटिल्य निशांत शुक्ला का पैतृक गांव में जोरदार अभिनंदन
Fatehpur

बाराबंकी के लाल और असिस्टेंट कमिश्नर (SGST) कौटिल्य निशांत शुक्ला का पैतृक गांव में जोरदार अभिनंदन

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/04/14 at 10:09 AM
Dheerendra Kumar Published April 14, 2026
Share
SHARE

सती माता मंदिर और लोधेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेक कर लिया आशीर्वाद। सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत।

बाराबंकी जनपद के विकासखंड सूरतगंज में आज उस समय उत्सव जैसा माहौल हो गया, जब गांव के होनहार सपूत असिस्टेंट कमिश्नर कौटिल्य निशांत शुक्ला अपनी जन्मभूमि हथोइया पहुंचे। लखनऊ से बाराबंकी होते हुए जैसे ही कौटिल्य निशांत का काफिला गांव की सीमा में दाखिल हुआ, सैकड़ों ग्रामीणों ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।
समारोह से पूर्व, डॉ. कौशल किशोर शुक्ला के पुत्र कौटिल्य निशांत ने सती माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। रास्ते में रानीगंज बाजार सहित कई स्थानों पर लोगों ने उनके सम्मान में पलक-पावड़े बिछा दिए।
गांव के कंपोजिट विद्यालय हथोइया में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान MLC अंगद कुमार सिंह, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी और रामनगर चेयरमैन रामशरण पाठक समेत कई दिग्गजों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में पूर्व MLC हरगोविंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव और पत्रकार शिवम मिश्रा सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कौटिल्य निशांत की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया। बता दें कि अपनी माटी के लाल को इस ऊंचे पद पर देखकर पूरा गांव गर्व से भरा नजर आया। ग्रामीणों का कहना है कि कौटिल्य ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ाया है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के बीच हादसा।

*सडक हादसे मे सिराथू रोड के केटमई के पास बाइक सवार हुये दुर्घटनाग्रस्त,

स्वच्छ पानी पीने के लिए जूझ रहे अटेलवा नगर पंचायत के वार्ड न.1 के लोग,

धाता नगर पंचायत के किसानो ने केटमई पावर हॉउस मे जे. ई. को दिया शिकायती पत्र किसान बिजली की कटौती की समस्याओ से जूझ रहे थे धान की रोपाई नहो हो पा रही थीं

धाता नगर पंचायत के किसानो ने केटमई पावर हॉउस मे जे. ई. को दिया शिकायती पत्र किसान बिजली की कटौती की समस्याओ से जूझ रहे थे धान की रोपाई नहो हो पा रही थीं,

Dheerendra Kumar April 14, 2026 April 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

मिलकर संवारें विद्यालय और भारत के भविष्य को बनाये निपुण

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD March 31, 2026
रामनगर तहसील ग्राम पंचायत लोधौरा में तैनात संतोष लेखपाल रिशवतलेने में माहिर एसडीम रामनगर बने हैं मौन
👉संविधान रक्षक समाचार
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल-1,67़,509 मामलों का निस्तारण कर कुल रू-38,46,44,664/-अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप में कराया गया जमा
दस साल के बच्चे को बाइक सवार ने कुचला,मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?