By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: ट्रक चालकों की दबंगई, विरोध करने परयुवक से मारपीट का वीडियो वायर
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > ट्रक चालकों की दबंगई, विरोध करने परयुवक से मारपीट का वीडियो वायर
Fatehpur

ट्रक चालकों की दबंगई, विरोध करने परयुवक से मारपीट का वीडियो वायर

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/02/21 at 6:55 PM
Dheerendra Kumar Published February 21, 2026
Share
SHARE

नगर पंचायत असोथर में ट्रक चालकों की दबंगई, युवक को रॉड से पीटा

असोथर नगर पंचायत क्षेत्र में बस्ती के अंदर तेज रफ्तार से ट्रक चलाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि ट्रक चालकों और खलासियों ने रॉड निकालकर युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार मुराइन मोहल्ला असोथर निवासी धर्मराज पुत्र रामराज पासवान ने बस्ती के भीतर तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रक चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने के लिए कहा था। इसी बात से नाराज होकर ट्रक चालक और खलासी नीचे उतर आए और कथित रूप से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को बचाया।
बताया जा रहा है कि बांदा जिले के मर्का खंड संख्या 3 की खदान से मोरंग लेकर आ-जा रहे ट्रक लगातार कस्बे की बस्ती के भीतर से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और किसानों की जान जोखिम में पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि खदान से मोरंग निकासी शुरू होने के बाद ट्रकों की संख्या बढ़ी है। धूल के गुबार से गेहूं, लाही और चने की फसल प्रभावित हो रही है। पूर्व में भी खनन वाहनों से जुड़े हादसों में कई लोग घायल हो चुके हैं और कुछ की जान भी जा चुकी है।
भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम तथा सुशासन समिति एवं अखिल भारतीय मौर्य महासभा के अध्यक्ष अजय सिंह मौर्य ने कहा कि मामले से शासन-प्रशासन को पत्राचार कर अवगत कराया जाएगा। सुधार न होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित ट्रक चालकों और खलासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बस्ती के अंदर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन खनन वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर कब तक प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर पाता है।

You Might Also Like

ग्राम जवई पंडरी में पहली बार अंबेडकर पार्क में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, ग्राम प्रधान ने केक काटकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह

🌟फतेहपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, बच्चों को वितरित की गई कॉपी-किताबें

दिनदहाड़े आम के हरे पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल!

बाराबंकी के लाल और असिस्टेंट कमिश्नर (SGST) कौटिल्य निशांत शुक्ला का पैतृक गांव में जोरदार अभिनंदन

योगी सरकार में लेखपाल कानून गो। तालाब के अंदर से कर रहे पैमाइश।

Dheerendra Kumar February 21, 2026 February 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

फतेहपुर में दबंगों ने युवक का अपहरण किया, 20 लाख रुपये की मांग

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar February 14, 2026
पुलिस की घोर लापरवाही के चलते बेटी खुशबू की मौत /कानून व्यवस्था के विरूद्ध गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक द्वारा थरियांव थाने का घेराव
Harnessing the Body’s Natural Processes for Lifelong Health
राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ की सोच और समर्पण को समझें हर पत्रकार – तूफानी
Building a Foundation for Sustainable Health and Longevity
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?