बिन्दकी में गविष्ठ यात्रा जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी की अगुवाई में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन,स्वागताध्यक्ष हेमलता पटेल भी रहीं यात्रा में साथ साथ,किया अभिवादन फतेहपुर जिले में दो दिवसीय गविष्ठ यात्रा संपन्न हो गई। यात्रा के दूसरे दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का बिन्दकी और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्रों में स्वागत किया गया।बिन्दकी नगर के काली माता ज्वाला देवी मंदिर प्रांगण में गविष्ठ यात्रा के जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी की अगवाई में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान स्वागताध्यक्ष हेमलता पटेल सुजानपुर प्रधान के नेतृत्व में महिलाओं ने शंकराचार्य की आरती उतारी। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने हजारों श्रद्धालुओं के साथ महाराज के आशीर्वचन सुने।गविष्ठ यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में गाय के धार्मिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व को पुनः स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य ने उपस्थित जनसमुदाय को गौरक्षा का सामूहिक संकल्प दिलाया। बिंदकी क्षेत्र में गौरक्षा और सेवा की जिम्मेदारी आधिकारिक रूप से जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी को सौंपी गई।बिन्दकी से यात्रा ऐतिहासिक कस्बा खजुहा स्थित ‘बावनी इमली शहीद स्थल’ पहुंची। यहां शंकराचार्य ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि आजादी की पहली लड़ाई गाय की चर्बी वाले कारतूस के विरोध से शुरू हुई थी, जो सनातन संस्कृति में गाय के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं से देश और धर्म के लिए कार्य करने का आह्वान किया।इसके बाद यात्रा मलवा,चौडगरा,पहुर, बिंदकी, खजुहा, देवरी बुजुर्ग,और कपिल होते हुए फतेहपुर सीमा से हमीरपुर जनपद के लिए प्रस्थान कर गई। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी (अयाह शाह) व गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष प्रधान हेमलता पटेल, जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, आकाश शुक्ला, सरिता, वीरेंद्र सिंह चौहान, विवेक शुक्ला, रानी, मधु, संयोगिता, आदित्य नारायण, अंजलि सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


