रामनगर बाराबंकी/पर्यटन स्थल लोधेश्वर में आने वाले फागुनी मेले का निरीक्षण जिला अधिकारी द्वारा किया गया। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात तो यह है की मेंनमंदिर के सामने आधी अधूरी रोड जो पड़ी है। आए दिन पी डब्लू डी के द्वारा रोड नहीं बनाई गई। जिसमें शिव भक्तों के लिए आने वाले फागुनी मेले में बड़ी दिक्कत हो सकती है। क्योंकि जो पूर्व सड़क बनी हुई है उसमें जिला पंचायत के द्वारा बैरिकेडिंग का ठेका दे दिया जाता है। उसमें भी जिला पंचायत ठेकेदार अपनी मनमानी ढंग से कार्य करते हैं हर साल फागुनी मेले में बल्लियां टूट जाती है। शिव भक्त चोटिल हो जाते हैं। लगभग 1 साल पूर्ण होने को आया है लेकिन जिला पंचायत अधिकारी रोड पर बने गड्ढे को अभी तक नहीं मुंदवाया है और दुर्भाग्यपूर्ण बात तो यह है की आखिर जिला पंचायत के अधिकारी एक ही ठेकेदार को बैरिकेडिंग का ठेका क्यों दे दिया जाता है। यह सोचने विषय है। रोड न बनने से चार पहिया वाहन पटरी दुकानदारों के सामने खड़ी कर देते हैं। जिससे पटरी दुकानदार बहुत परेशान नजर आ रहे। दुकानदारों का कहना है की हम लोग पटरी पर दुकान लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं। योगी सरकार में क्या पटरी दुकानदारों की कोई मानता नहीं है। यह सोचनीय विषय है जब से मुख्यमंत्री ने काशी के तर्ज पर कॉरिडोर बनाने का आदेश पारित किया तब से आए दिन पटरी दुकानदार परेशान नजर आते रहते हैं। पी डब्लू डी के अधिकारी व कर्मचारी आए दिन परेशान किया करते हैं। यह सोचनीय। मुख्यमंत्री एक नजर पटरी दुकानदारों की तरफ न्याय दिलाने की कृपा करें


