By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Crime > थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं
Crime

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/01/12 at 2:12 AM
Dheerendra Kumar Published January 12, 2026
Share
SHARE

भूमि विवादों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश

बाराबंकी 10 जनवरी 2026-थाना समाधान दिवस के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने थाना सफदरगंज पहुंचकर आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लंबित एवं प्रमुख भूमि विवादों को चिन्हित करते हुए आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश

थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों—श्री गयाप्रसाद पुत्र रामेश्वर निवासी सैफपुर, श्री रघुनाथ पुत्र बालगोविंद निवासी ग्राम मुस्काबाद, श्री गुरुदयाल पुत्र जगन्नाथ निवासी जकरिया तथा श्रीमती गोल्ही पत्नी सत्यनाम निवासी महमूदाबाद के संबंध में अधिकारी द्वय द्वारा राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आज ही मौके पर जाकर प्रकरणों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही निस्तारण आख्या निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करने तथा यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि भविष्य में इस प्रकार के विवादों की पुनरावृत्ति न हो।

पूर्व समाधान दिवसों के प्रकरणों की समीक्षा एवं फीडबैक

इस अवसर पर पूर्व के थाना समाधान दिवसों में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। अधिकारी द्वय द्वारा निस्तारण आख्या का अवलोकन करते हुए दूरभाष के माध्यम से आवेदकों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया गया। इस क्रम में श्री गणेश प्रसाद पुत्र राम सागर निवासी पंडरी सहित अन्य आवेदकों ने प्रकरणों में की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा

थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों से फार्मर रजिस्ट्री तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी की उपयोगिताओं के संबंध में आमजन को जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया। इस दौरान तहसीलदार नवाबगंज श्री भूपेंद्र विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सफदरगंज सहित अन्य संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय ने चौकीदारों में किया कम्बल का वितरणः दिया संदेश

पीटीओ ने बिना हेलमेट पर किये 8 दो पहिया वाहन के चालान

अधूरा अंडरपास बना ग्रामीणों की मुसीबत, रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर लोग

Dheerendra Kumar January 12, 2026 January 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

अशोथर थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन माफिया बेलगाम

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar January 29, 2026
चौकीदार ने प्रधान पति पर असलहा से फायर करने का लगाया आरोप
बुढ़वा बाबा धाम में सात दिवसीय रामलीला का आयोजन।
शादी समारोह में दहेज को लेकर मारपीट
जीजा ने बोलेरो से 2-सालों समेत 3 को रौंदा नाबालिग साली को भगाकर ले गया पुलिस ने समझौते के लिए बुलाया था
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?