By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में असोथर की नेहा ने हासिल किया दूसरा स्थान
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Uncategorized > प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में असोथर की नेहा ने हासिल किया दूसरा स्थान
Uncategorized

प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में असोथर की नेहा ने हासिल किया दूसरा स्थान

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/10/18 at 4:51 PM
MADHAV NISHAD Published October 18, 2026
Share
SHARE

कबड्डी में नेहा ने बढ़ाया फतेहपुर का मान, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट महेश असोथर/फतेहपुर।

फतेहपुर गोरखपुर में आयोजित 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर की छात्रा नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया। शनिवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उसका भव्य स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हसवा विकासखंड की ग्राम पंचायत सांतो जोगा निवासी नेहा सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर में कक्षा नौ की छात्रा है। उसके पिता राजू खेती-किसानी करते हैं, जबकि माता शोभा गृहिणी हैं। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेहा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उसकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने नेहा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करता है। नेहा की उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है।
कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी में कोच आलोक का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने नेहा की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत, लगन और बेहतर प्रशिक्षण को दिया। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि नेहा भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने वाली नेहा की उपलब्धि से क्षेत्र में भी खुशी है। उसकी सफलता ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी है।

You Might Also Like

जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित हुए विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा ग्राम ढकौली में थाना राधानगर के निर्माण हेतु विधि-विधान से किया गया भूमि पूजन।

काशी के तर्ज पर पर्यटन स्थल लोधेश्वर कॉरिडोर का कार्य चल रहा है।

ट्रेक्टर चालक ने साइकिल सवार नाबालिग लड़कों को मारी टक्कर नाबालिग हुए घायल

जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 54 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 18 मतदान केन्द्र पर 23 अक्टूबर को होगा

MADHAV NISHAD October 18, 2026 October 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?