आज दिनांक 16.10.2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा बांदा सागर रोड स्थित ग्राम ढकौली में थाना राधानगर के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन की धार्मिक अनुष्ठान प्रक्रिया संपन्न की गई।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
