बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जनपद में आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए मतदान केन्द्रों की सूची दिणांक 08 अक्टूबर को प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदान किए गए अनुमोदन के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के प्रावधानों के अंतर्गत मतदान केन्द्रों की सूची जारी की है।
जारी सूची के अनुसार, जनपद में लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 54 तथा लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 18 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जनपद में कुल 72 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। सूची में संबंधित मतदान क्षेत्रों एवं मतदाता समूहों का विवरण भी अंकित है।
