By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: मिशन शक्ति फेज-6: फतेहपुर के सभी थानों की टीमों ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > मिशन शक्ति फेज-6: फतेहपुर के सभी थानों की टीमों ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
Fatehpur

मिशन शक्ति फेज-6: फतेहपुर के सभी थानों की टीमों ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/10/12 at 5:27 PM
MADHAV NISHAD Published October 12, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में सोमवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।अभियान के तहत पुलिस टीमों ने गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के संबंध में जानकारी दी। वहीं बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।पुलिस टीमों ने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, अधिकारों की रक्षा और आत्मरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की। महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल संबंधित सहायता सेवा से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।
पुलिस के अनुसार मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जनपद भर में जागरूकता कार्यक्रम जारी रखते हुए महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

You Might Also Like

असोथर में नम आंखों से हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी को दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न 211का हुआ विवाह

असोथर के सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान में 14 अक्टूबर को बजेगी शहनाई, 58 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

असोथर में चोरों का आतंक, चार वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, डीएम व एएसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

MADHAV NISHAD October 12, 2026 October 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?