By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न 211का हुआ विवाह
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न 211का हुआ विवाह
Fatehpur

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न 211का हुआ विवाह

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/10/14 at 5:20 PM
MADHAV NISHAD Published October 14, 2026
Share
SHARE

भोजन कम पड़ने से बिना खाए लौटे लोग, उपहार लेने के लिए धूप में करना पड़ा इंतजार

असोथर/फतेहपुर।

फतेहपुर असोथर के सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 211 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। समारोह में जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। वहीं, भोजन और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने तथा सरकारी उपहार वितरण में देरी के चलते लाभार्थियों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि समारोह में 209 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया, जबकि दो अल्पसंख्यक जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। इनमें असोथर विकासखंड के 50, बहुआ के 35, हसवा के 69, नगर पंचायत बहुआ के 2, नगर पंचायत असोथर के 8 और नगर पालिका परिषद फतेहपुर के 47 जोड़े शामिल रहे।
भोजन कम पड़ा, गर्म पानी पीने को मजबूर हुए लोग
समारोह में भोजन के काउंटर पर पहुंचे लोगों को भगोने खाली मिलने से निराशा हाथ लगी। भोजन कम पड़ने के कारण कई लोगों को बिना खाए लौटना पड़ा। वहीं, उमस भरी गर्मी में ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण टैंकरों का गर्म पानी पीने को मजबूर हुए। कई लोगों ने बाहर की दुकानों से पानी की बोतलें खरीदीं।
हसवा, बहुआ और असोथर ब्लॉक सहित नगर पालिका फतेहपुर के काउंटरों पर सरकारी उपहार और विवाह सामग्री लेने के लिए लाभार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग तेज धूप में घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जबकि शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कपड़े, साड़ी, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, सीलिंग फैन, गद्दे, तकिये, कंबल और अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री देने का प्रावधान था।
विधायक ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
कार्यक्रम में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, जिला सहकारी बैंक के निदेशक अनिल राज गुप्ता, असोथर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, निर्मल सिंह चौहान, देवराज सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष उदय मौर्य, अर्चना सिंह, राहुल सिंह हांडा और विमल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए आपसी प्रेम, सहयोग और सुख-दुख में साथ निभाने की सीख दी।
कार्यक्रम की देखरेख जिला दिव्यांग समाज कल्याण अधिकारी प्रगति मिश्रा के नेतृत्व में हुई। खंड विकास अधिकारी के नहीं होने पर सीडीपीओ रावेश्वर राव सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल
समारोह में भोजन, पेयजल और उपहार वितरण में अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे। इस संबंध में जिला दिव्यांग समाज कल्याण अधिकारी प्रगति मिश्रा ने कहा कि शासन के स्तर पर सभी कार्य मानक के अनुरूप हुए हैं। हालांकि, अन्य सवालों पर वह जवाब देने से बचती नजर आईं। सरकारी योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सम्मान के साथ लाभ पहुंचाना है। ऐसे में आयोजन में बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।

You Might Also Like

असोथर में नम आंखों से हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी को दी अंतिम विदाई

असोथर के सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान में 14 अक्टूबर को बजेगी शहनाई, 58 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

असोथर में चोरों का आतंक, चार वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, डीएम व एएसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की ‘लाठी-गर्जना’, काली पट्टी बांध महिलाओं ने बुलंद की आवाज

MADHAV NISHAD October 14, 2026 October 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?