कबीर मठ मुंजापुर के पूज्य संत आलोक दास महाराज, बजरंग दल पूर्वी उत्तर प्रदेश लखनऊ क्षेत्र के संयोजक पूर्णेन्दु व विश्व हिंदू परिषद प्रांत मंत्री देवेंद्र प्रांत संयोजक महेश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य व जिला मंत्री राहुल कुमार,बजरंग दल जिला संयोजक राहुल विक्रम सिंह व जिला सह संयोजक सह तिवारी ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
उद्घाटन सत्र में कबीर आश्रम मुंजापुर के पूज्य संत आलोक दास कि ने कहा कि बजरंग दल की स्थापना ही संघर्ष में हुई थी और हिंदू समाज के लिए निरंतर संघर्ष करना ही इसका मूल उद्देश्य है। सेवा सुरक्षा और संस्कार बजरंग दल का ध्येय वाक्य है। जब भी हिंदू सनातन संस्कृति राष्ट्र और धर्म पर विधर्मियों के द्वारा कुदृष्टि डाली जाती है वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता ही संघर्ष में दिखाते हैं।
बजरंग दल पूर्वी उत्तर प्रदेश लखनऊ क्षेत्र के संयोजक पूर्णेन्दु ने कहा कि हम सब भारत माता के सच्चे सपूत हैं और देश के इस बलिदानी माटी पर बजरंग दल के कार्यकर्ता कट्टरपंथी विचारधारा को मन में रखकर हिंदू बहन बेटियों गौ माता और राष्ट्र के विरुद्ध खड्यंत्र अब नहीं करने देंगे। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अखिल ब्रह्म प्रकाश राजेंद्र जायसवाल बृजेश राहुल वाल्मीकि हिमांशु चंद्रभूषण के सहित सैकड़ो बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Leave a comment
