By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: 27 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरी क्षण
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > 27 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरी क्षण
Fatehpur

27 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले देवा मेला-2026 की तैयारियों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरी क्षण

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/10/11 at 5:10 PM
MADHAV NISHAD Published October 11, 2026
Share
SHARE

पार्किंग, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 10 अक्टूबर। आगामी 27 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले देवा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी ने शनिवार को सम्पूर्ण मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के प्रथम चरण में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देवा-बाराबंकी मार्ग पर प्रस्तावित पार्किंग स्थल तथा मामापुर पुलिया के पास यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेले के दौरान संभावित भीड़ एवं वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की समुचित व्यवस्था, वाहनों के आवागमन एवं यातायात संचालन की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आने वाले मेलार्थी व जायरीनों को आवागमन में असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

वीआईपी मार्ग का पैदल निरीक्षण, सड़क के गड्ढे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश

इसके बाद अधिकारी द्वय ने सांस्कृतिक पंडाल तक जाने वाले वीआईपी मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। मार्ग में सड़क पर गड्ढे पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराकर सड़क को आवागमन के लिए सुगम एवं दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले से संबंधित सभी मार्गों एवं संपर्क स्थलों की व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं, जिससे मेला प्रारंभ होने के बाद किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

गेस्ट हाउस, पुलिस लाइन एवं अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने पर जोर

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गेस्ट हाउस तथा मेला अवधि में वारसी इंटर कॉलेज में स्थापित की जाने वाली पुलिस लाइन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुलिस बल के ठहरने, आवश्यक सुविधाओं तथा सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नवाबगंज को निर्देशित किया कि मेला तैयारियों के अंतर्गत प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान देवा मेला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर संभावित भीड़ के प्रबंधन, आवागमन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, जिससे कार्यक्रमों का आयोजन व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेला तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवा मेला-2026 में आने वाले मेलार्थियों एवं जायरीनों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखी जाएं तथा निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) निरंकार सिंह,संयुक्त मजिस्ट्रेट/ एसडीएम नवाबगंज सुश्री गुंजिता अग्रवाल,एएसपी विवेक तिवारी,सीओ सदर संगम कुमार, चेयरमैन नगर पंचायत देवा हारून वारसी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

असोथर में नम आंखों से हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी को दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न 211का हुआ विवाह

असोथर के सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान में 14 अक्टूबर को बजेगी शहनाई, 58 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

असोथर में चोरों का आतंक, चार वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, डीएम व एएसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

MADHAV NISHAD October 11, 2026 October 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?