By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: पीएचसी असोथर में जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि नहीं, ग्रामीणों ने जताया समर्थन
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > पीएचसी असोथर में जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि नहीं, ग्रामीणों ने जताया समर्थन
Fatehpur

पीएचसी असोथर में जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि नहीं, ग्रामीणों ने जताया समर्थन

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/06/30 at 2:36 PM
MADHAV NISHAD Published June 30, 2026
Share
SHARE

असोथर (फतेहपुर) – मंगलवार सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) असोथर में लगाए गए आरोपों के संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. शाहबुद्दीन की टीम द्वारा की गई विस्तृत जांच के दौरान अधिकांश आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह 10 बजे जिला अस्पताल की जांच टीम ने मौके पर असोथर स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध अभिलेख, दवा वितरण व्यवस्था तथा मरीजों एवं उपस्थित लोगों से बातचीत कर स्थिति का मूल्यांकन किया।जांच के दौरान असोथर नगर पंचायत के नागरिकों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने संविदा फार्मासिस्ट के समर्थन में एकजुट होकर अपनी बात रखी और लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।
समर्थन में मौजूद प्रमुख लोगों में लालता प्रसाद दुबे, रिंकू आर्य, गौरव सिंह, लाखन निषाद, आशीष गुप्ता, श्रेया मिश्रा , शिवम अवस्थी, शैलेश सिंह , रमेश प्रसाद दुबे, बृजनंदन सिंह , शुशील सिंह , शिवप्रताप सिंह, नरसिंह मौर्य , सरवर खान , फूलचंद्र वर्मा, सोनू वर्मा , संतराम सिंह, विनोद भारती, शैलेश बाजपेई, रामानंद अवस्थी , मनोज गुप्ता , अन्नपूर्णा देवी , कांति देवी , एवं राजकुमार अन्य ग्रामीण शामिल रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में नगर पंचायत असोथर एवं अन्य गांवों के लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य एवं संतोषजनक बताया।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पीएचसी में आवश्यक दवाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहती हैं, ऐसे में बाहर से दवाएं लिखे जाने का औचित्य नहीं बनता। लोगों का कहना था कि जब अस्पताल में दवा स्टॉक मौजूद है तो मरीजों को बाहर की दवा लिखने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 24 जून को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयभान सिंह द्वारा पीएचसी असोथर का औचक निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को स्थानांतरित करने तथा अन्य निर्देश जारी किए गए थे।
इसी क्रम में डिप्टी सीएमओ की टीम द्वारा पुनः की गई जांच में अधिकांश आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी, जिससे पूरे प्रकरण में नया मोड़ आ गया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. शाहबुद्दीन ने बताया कि जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
अंतिम निर्णय जांच रिपोर्ट के आधार पर ही लिया जाएगा।
ग्रामीणों एवं नगरवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं तथा कुछ शिकायतें गलतफहमी या व्यक्तिगत कारणों से की गई थीं।

You Might Also Like

⁉️फतेहपुर: किशनपुर दांदो पुल के पास सड़क में बने गड्ढों से बढ़ रहे हादसे, आखिर जिम्मेदार कौन

कटियारा गांव में युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर रामनगर पुलिस पर किया पथराव।

भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ सम्पन्न

कटियारा गांव युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर रामनगर पुलिस पर किया पथराव।

कटियारा गांव युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर रामनगर पुलिस पर किया पथराव।

MADHAV NISHAD June 30, 2026 June 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

परिषदीय विद्यालय बरकतपुर में वार्षिकोत्सव सम्पन्नविधायक , चेयरमैन , खण्डशिक्षाधिकारी व अन्य हुये शामिल

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar April 17, 2026
आबकारी विभाग ने चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान, 17 स्थानों पर की छापेमारी, 03 अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को भेजा जेल
विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही से 150 घरों में अंधेरा लेकिन अभी भी जिम्मेदार ईश ओर ध्यान नहीं
नगर पंचायत धाता मे अवैध जमीन कब्जा किये लोगो पर चला बुलडोजर,
2021 London Awards: Dua Lova, Natalia Styles & More Wow on Red Carpet
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?