खखरेरू (फतेहपुर) नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर 6 प्रताप नगर में स्थित सार्वजनिक प्याऊ में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए इस प्याऊ की साफ-सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार प्याऊ में गंदगी फैली हुई है, जिससे दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो रही है। गंदगी के कारण लोगों को पानी भरने और पीने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई होनी चाहिए ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके
क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से प्याऊ की तत्काल सफाई कराने तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में प्याऊ की स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस सम्बन्ध मे ई ओ हरियेंद्र सिंह से फोन द्वारा बात करने की कोशिश की गयी लेकिन फोन नहीं उठा l
Leave a comment


