संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी
बाराबंकी से लगभग 35 किलोमीटर दूरी पर पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा चौकी पड़ती है।उसी के मिलान पर जिला पंचायत पूर्व जिला अध्यक्ष के द्वारा यात्रियों के लिए रैन बसेरा ठहरने के लिए बनाया गया था। लगभग दो साल से उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, चौकी प्रभारी रजनीश पांडे द्वारा जबरन कब्ज़ा कर रखा है। उसी में चौकी प्रभारी रजनीश पांडे एसी लगा कर अपने ऐ सो आराम की जिंदगी गुजार रहे हैं। पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा में क ई जिलों से शिव भक्त लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने आते हैं। रात्रि में अगर रुकना हो तो कहां जाए। जब रैन बसेरा की तरफ शिव भक्त जाते हैं तो शिव भक्तों को पुलिस का रौब दिखा कर शिव भक्त को भगा देते हैं।यह सोचनीय विषय है।जब पत्रकार ने कोतवाली पर कोतवाल से जान कारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि इस सम्बन्ध में मुझे कोई जानकारी नहीं है यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया। शिव भक्तों का कहना है कि आखिर रैन बसेरा कब खाली हो गा।की ऐसे ही यह लोग रैन बसेरा को कब्जा कर रखे रहेंगे यह सोचनीय विषय है।


