By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: हाथरस पहुँचे RPSS से मचा हड़कंप
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > हाथरस पहुँचे RPSS से मचा हड़कंप
Fatehpur

हाथरस पहुँचे RPSS से मचा हड़कंप

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/04/13 at 2:53 PM
Dheerendra Kumar Published April 13, 2026
Share
SHARE

पीड़ित परिजन के घर स्वयं पहुँचे जनपद पुलिस मुखिया, परिवार की सुरक्षा के आदेश, एएसपी और सीओ को सौपा सीएम के नाम ज्ञापन

हाथरस | उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में हुई पत्रकार की अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर शव को गंदे में नाले में फेकने की सनसनीखेज एवं दिल दहला देनें वाली वारदात के बाद पत्रकारों में आक्रोश पनप उठा, हाथरस के स्थानीय पत्रकारों द्वारा हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर मांग के गयी, पत्रकार की निर्मम हत्या होनें की आहत राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ तक जा पहुची, जिस पर तत्काल एक आपात बैठक रखकर मृतक पत्रकार और उनके परिजनों की मदद करनें का सर्व सम्मति से निर्णय लिया, साथ ही हाथरस जानें का भी निर्णय लिया, आरपीएसएस द्वारा लिए गये निर्णय से सम्बंधित खबरें जैसे ही सोशल मीडिया में दौड़ी, वैसे ही पुलिस भी हरकत में आ गयी, बताते हैं कि पुलिस की टीमों ने एक ही दिन में दो अलग मुठभेड़ में चार लोगों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया इसके अलाबा दो दिन में सात लोगों के गिरफ्तार किया, यही नहीं पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ का एक प्रतिनिधि मंडल हाथरस की ओर रवाना हो गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के अलग अलग जनपदों शहरों से पत्रकार शामिल रहे | आरपीएसएस का काफिला हाथरस पहुंचने की भनक से जनपद पुलिस में हडकम्प मच गया, स्वयं जनपद पुलिस मुखिया मृतक पत्रकार के परिजनों के घर पहुचे और उन्हें सुरक्षा एवं हर संभव मदद का भरोसा दिया | इधर एटा, कासगंज, अलीगढ़, आगरा और हाथरस से प्रतिनिधि मंडल के रूप में दर्जनों पत्रकार भी मृतक पत्रकार के शोकाकुल परिवार के बीच पहुचे जहाँ सभी ने एक शोक सभा के माध्यम से दिवंगत पत्रकार की आत्म शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया श्रद्धांजली अर्पित की, इसके बाद मृतक पत्रकार के परिजनों की पीड़ा को सुना और उनकी सहमती पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र हाथरस के अधिकारियों को सौपनें की तैयारी की, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद बबलू चक्रवर्ती द्वारा पुलिस अधीक्षक हाथरस के सरकारी नम्बर पर कॉल कर ज्ञापन सौपनें की इच्छा जाहिर करनें पर थाना सदर कोतवाली पहुचकर ज्ञापन सौपनें की सहमती दी गयी, जिसपर सभी पत्रकारों ने सदर कोतवाली पहुचकर अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी नगर को एक मांग पत्र सौंपा गया | मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के नाम सौंपे गये मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि हम सभी “राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ” के पदाधिकारी पत्रकार हैं, और विनम्र आग्रह के साथ अबगत कराते हैं कि पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ़ सोनू पुत्र श्री रामप्रकाश निवासी जय राधे गली, दिल्ली वाला चौक, थाना कोतवाली हाथरस की अपहरण करनें के बाद निर्मम हत्या कर साक्ष्य छुपानें की मंशा से शव को थाना सहपऊ क्षेत्रान्तर्गत गंदे नाले में फेंक दिया, शव बरामद होनें के बाद घटना की रिपोर्ट मृतक पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ़ सोनू की बहन नीतू शर्मा पत्नी श्री मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मंडी आगरा द्वारा थाना सहपऊ जनपद हाथरस पर मु.अ.स. 060/2026 द्वारा दर्ज कराई गयी, मृतक परिजनों के अनुसार हत्यारोपी पेशेवर शातिर अपराधी भूमाफिया हैं, जो दो वर्ष से वेदप्रकाश शर्मा उर्फ़ सोनू को उनकी प्रोपर्टी पर कब्जा करनें को लेकर तरह तरह से प्रताड़ित कर रहे थे, इस सम्बन्ध में मृतक पत्रकार द्वारा समय समय पर अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रताड़ित करनें की शिकायतें भी पुलिस प्रशासन से की, लेकिन शिकायतों पर पुलिस द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं की गयी, परिजनों का आरोप हैं कि पुलिस शिथिलता के चलते पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ़ सोनू का अपहरण करके उन्हें शाररिक मानसिक यातनायें दी और उनकी निर्मम हत्या कर साक्ष्य छुपाने की मंशा से शव को गंदे नाले में फेंक दिया गया | पत्र में आगे उल्लेख किया गया कि लोकतांत्रिक भारत देश में एक पत्रकार को लम्बे समय से तमाम तरह से प्रताड़ित किया जाता रहा और शिकायतों के बाद भी पुलिस द्वारा पीड़ित की मदद एवं सुरक्षा में न्याययोचित ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसे पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ़ सोनू की निर्मम हत्या का कारण माना जा रहा हैं | इसलिए इस जघन वारदात की जाँच SIT या CBI से कराया जाना अति आबश्यक हैं | इसके अलाबा वेदप्रकाश शर्मा उर्फ़ सोनू शर्मा पत्रकार का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या करने वाले हत्यारे सभ्य और शांति प्रिय समाज के लिये भी घातक हैं, इनके द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर अथाह संपत्ति अर्जित करना बताया गया हैं, जिसकी जाँच कर कुर्क किया जाना चाहिये, मांग पत्र में लिखा कि मृतक परिवार के भरण पोषण हेतु आर्थिक मदद दी जानी चाहिए । घटना में शामिल लोगों से मृतक परिजन एवं मुकदमे की वादिया को जान का खतरा हैं, उन्हें सुरक्षा प्रदान किया जाना बेहद जरूरी हैं । इसके साथ ही पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू द्वारा की गई शिकायतों पर दो वर्ष से अनदेखी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ जाँच और कार्यवाही होना बेहद जरूरी हैं । ज्ञापन सौपनें वाले सभी पत्रकारों ने मांग की हैं कि उपरोक्त सभी तथ्यों विषय बिंदुओं पर गहनता से विचार करते हुये सकारात्मक आदेश जारी करने का कष्ट करें । ताकि दोषियों को दंड और मृतक परिवार को न्याय मिल सके । शोक सभा के दौरान उपस्थित पत्रकारों में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद बबलू चक्रवर्ती, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सन्मति बाबू जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कासगंज प्रभारी अध्यक्ष मनीष कुमार, एटा जिला उपाध्यक्ष विशाल माथुर (तूफानी) ,सहावर तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कासगंज जिला सचिव संजीव दुबे, कासगंज जिला महामंत्री राहुल लोधी, कासगंज मीडिया हाउस राहुल वर्मा, आरके वर्मा, कासगंज तहसील उपाध्यक्ष सूरज सिंह, एटा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश कुमार, एटा जन टीवी संवादाता राज वर्मा, अलीगढ़ से सुमित मिश्रा, लखनऊ आगरा से वरिष्ठ पत्रकार नवनीत रावत, हाथरस से राजा पाठक, होमेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार नीरज चक्रपाणि सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे, जबकि ज्ञापन सौंपनें वालों में राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ के प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख पदाधिकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद बबलू चक्रवर्ती, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सन्मति बाबू जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कासगंज प्रभारी अध्यक्ष मनीष कुमार,एटा जिला उपाध्यक्ष विशाल माथुर(तूफानी) सहावर तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कासगंज जिला सचिव संजीव दुबे, कासगंज जिला महामंत्री राहुल लोधी, कासगंज मीडिया हाउस राहुल वर्मा, आरके वर्मा, कासगंज तहसील उपाध्यक्ष सूरज सिंह, एटा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश कुमार, , एटा जन टीवी संवादाता राज वर्मा, अलीगढ़ से सुमित मिश्रा आदि शामिल थे |
मण्डल ब्यूरो प्रमुख विशाल माथुर की खास रिपोर्ट

You Might Also Like

अति आवश्यक / जनहित में जारीप्रेस विज्ञप्तिकार्यालय जिलाधिकारी, प्रयागराजजिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रयागराज

गो रक्षार्थ धर्म यात्रा के साथ बिंदकी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठाई मांग

पर्यावरण पहरूवा ने यमुना क्षेत्र के विकास के लिए उठाई मांग

28.05.2026 फतेहपुर : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ठ यात्रा फतेहपुर में संपन्न,गौरक्षा का दिया संदेश, बावनी इमली में शहीदों किया नमन

फतेहपुर क्षेत्र में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ ईद-उल-अजहा का त्योहार

Dheerendra Kumar April 13, 2026 April 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

बाराबंकी के लाल और असिस्टेंट कमिश्नर (SGST) कौटिल्य निशांत शुक्ला का पैतृक गांव में जोरदार अभिनंदन

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar April 14, 2026
क्राइम कंट्रोल मे माहिर थानाध्यक्ष असोथर की ताबड़ तोड़ कार्रवाई से कांप उठे अपराधी,बदल रहे ठिकाना
Apple VS Samsung– Can a Good Smartwatch Save Your Life?
Evaluating the Fragile Balance of Political Systems Worldwide
सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, बुद्धजीवियों से बच्चों को मिला प्रेरणा का मंच
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?