सविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी
शिक्षकों की निम्न समस्याएं पर चर्चा की गई।
1- मध्यान्ह भोजन योजना अन्तर्गत भोजन बनाये जाने हेतु गैस सिलेण्डर की वर्तमान समय में हो रही असुविधा के लिए विद्यालयों को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश सम्बन्धित गैस एजन्सी को देने की कृपा करें।
2-बी. आर. सी पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
३- विभाग द्वारा SRG – ARP का व्यवहार अध्यापकों के प्रति शालीनतायुक्त हो। ज्ञापन देने वालो में ब्लॉक मंत्री पवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ललित वर्मा,देश दीपक शुक्ला, विवेक मिश्रा, अयोध्या प्रसाद रावत,वेद पांडेय,संदीप सिंह, अमित सैनी,लक्ष्मीकांत वर्मा आदि अध्यापक उपस्थित रहे।


