संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी
बाराबंकी, रामनगर तहसील क्षेत्र ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र में ग्राम पंचायत लोधौरा वार्ड नंबर 6, 7, 8, मैं भयंकर गर्मी होने से स्वच्छ जल पीने के लिये जनता तरस रही है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात तो यह है कि ना तो जल निगम बाराबंकी के अधिकारी और ना तो ब्लॉक के अधिकारी इन दोनों लोगों की आंख मिचौली मैं स्वच्छ पानी पीने के लिए जनता तरस रही है। जबकि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा स्वच्छ पानी पीने के लिए योजना चलवाई जाती है। काशी के तर्ज पर पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा पट्टी मैं लगभग तीन माह बीत चुके लेकिन स्वच्छ पानी पीने के लिए जनता को नहीं मिला। आखिर किसके इशारे पर पाइपलाइन क्यों नहीं जोड़ी जाती है। यह सोचनीय विषय है। अब देखना यह है जनता को स्वच्छ पानी पीने के लिए कब मिलता है कि ऐसे ही भीषण गर्मी में जनता पानी पीने के लिए तरसती रहेगी।


