खखरेरू फतेहपुर क्षेत्र के विकास खण्ड धाता के अन्तर्गत आने वाले ग्राम सभा पौली से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो दिल को छू लेने के साथ-साथ इंसानियत पर गर्व करने पर मजबूर कर देती है।
पूर्व प्रधान मोहम्मद हाशिम के लड़कों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि असली पहचान पद या पैसे से नहीं, बल्कि नेक कामों से होती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंसानियत फाउंडेशन लखनऊ के तहत एक 20 दिन के नवजात बच्चे को तुरंत खून की जरूरत थी। हालात बेहद नाजुक थे लेकिन जैसे ही यह बात इंसानियत फाउंडेशन के संचालक कादिर व खालिद तक पहुंची, उन्होंने बिना एक पल गंवाए आगे बढ़कर रक्तदान किया और उस बच्चे की जिंदगी बचाने में फरिश्ता बनकर सामने आए। यह सिर्फ एक मदद नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल है। यह सिर्फ रक्तदान नहीं, बल्कि एक जिंदगी को नया जीवन देने का जज्बा है। यह नेक कार्य क्षेत्रीय लोगों के लिए सीख है, कि जरुरत पड़ने पर इंसानियत पहले हैं, मोहम्मद कादिर व मोहम्मद खालिद लखनऊ में रहकर भी अपने गांव और समाज के लिए हमेशा खड़े रहने वाले कादिर व खालिद भाई ने दिखा दिया कि ऐसे लोग इस समाज के असली ताकत हैं जो इन्सानियत को पहले तजब्बो देते हैं।
Leave a comment


