फतेहपुर,शहर कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान कानपुर के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को बाइक समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था,लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया है मुकदमा दर्ज नहीं किया,गाजीपुर थाना क्षेत्र के गांव खेसहन के रहने वाले कृषक प्रमोद द्विवेदी उम्र करीब 45 वर्ष जरूरी काम से फतेहपुर शहर आये थे पथरकटा चौराहे के आगे करुणा जीवन ज्योति अस्पताल के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे जोरदार टक्कर मार कर घायल कर दिया था घटना 15 अप्रैल समय करीब तीन चार बजे दिन की है मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को बाइक समेत पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया था और घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, हालत नाजुक देख कर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया परिजनों के मुताबिक,घायल युवक पिछले चार दिन से कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है पुलिस ने आरोपी और बाइक को थाने लाने के बावजूद दोनों को छोड़ दिया घटना के चार दिन बीतने के बाद भी पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ घायल के परिजन इलाज में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


