संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी
उद्घाटन सत्र में जिला प्रचारक रवि प्रकाश निराला ने कहा कि कार्य एवं कार्यकर्ता के गुणात्मक विकास के लिए अभ्यास वर्ग आवश्यक है। हिंदू समाज को वैचारिक रूप से शक्ति संपन्न बनना। हिंदुत्व भारतीयता कहीं अलग नहीं है। हम सब शक्ति के उपासक हैं। वैचारिक चुनौतियों से निपटने के लिए उसी समाज की सज्जन शक्तियों को सशक्त व जागृत करना।
विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री ने बौद्धिक सत्र में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्य एवं उपलब्धियां पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। विहिप जिला मंत्री राहुल कुमार ने चर्चात्मक सत्र में बजरंग दल,दुर्गा वाहिनी,मातृशक्ति व संगठनात्मक ढांचे एवं वार्षिक कार्यक्रम तथा समाज के उत्थान के लिए सेवा कार्य पर चर्चा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य,तुलसीराम चौहान,राजेंद्र जयसवाल, उदय प्रताप,अमित गुप्ता कमलेश शुक्ला,ज्ञानेश्वरी,राहुल विक्रम रमाकांत बाजपेई राहुल वाल्मीकि सौरभ आदि उपस्थित रहे।


