By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: तहसील रामसनेहीघाट में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Uncategorized > तहसील रामसनेहीघाट में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Uncategorized

तहसील रामसनेहीघाट में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/04/05 at 3:47 AM
MADHAV NISHAD Published April 5, 2026
Share
SHARE

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तर पर 57 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण

अनुपस्थित अधिकारी का वेतन बाधित व स्पष्टीकरण के निर्देश

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 04 अप्रैल 2026।
जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील रामसनेहीघाट में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की उपस्थिति में किया गया। जिसमे उप जिलाधिकारी अनुराग सिंह , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिन प्रकरणों में तत्काल राहत संभव थी, उनका मौके पर ही निस्तारण करवाया।

अनुपस्थित अधिकारी का वेतन बाधित व स्पष्टीकरण के निर्देश

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा तहसील सिरौलीगौसपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने
पर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश निर्गत किए गए।

मौके पर जांच एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश

आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अजय कुमार सिंह निवासी मेहंदीपुर द्वारा बडनपुर से पतुलकी वाया श्याम नगर पूर्वी विकासखंड दरियाबाद सड़क पर किसानों व गांव के अंदर व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई इसके संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक को एक सप्ताह के अंदर पटरियों का समुचित अनुरक्षण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। मेजर हर भगत सिंह निवासी सराही द्वारा भूमि संबंधी धोखाधड़ी की जांच करने संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। रामशरण निवासी जोरावपुर द्वारा चकमार्क पर अवैध कब्जा किए जाने संबंधी शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राम से नहीं घाट को तत्काल नायब तहसीलदार के माध्यम से जांच कर कर चकमार्ग को खाली करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवाद, सरकारी रास्ते/चकमार्ग, राशन कार्ड, पेंशन, आवास एवं अन्य जनसामान्य से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 454 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर ही 57 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

तहसील रामसनेहीघाट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 121 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इसी क्रम में तहसील नवाबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न मामलों के 131 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से आज 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया

इसी प्रकार तहसील सिरौलीगौसपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 08 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

तहसील रामनगर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इसी क्रम में तहसील फतेहपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 07 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

इसी प्रकार तहसील हैदरगढ़ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 73 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 03 शिकायत का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।

You Might Also Like

घरेलू गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर मे लगी आग मचा हडंकंप

फतेहपुर: विजयीपुर ब्लॉक के रामपुर ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर मनमानी, जलभराव से ग्रामीण परेशान

सड़क हादसे में मृतक महिला के घर पहुंच पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

खागा: संवेदनाओं का ‘कैंडल मार्च’ और व्यवस्था का ‘अंतिम संस्कार’

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा बारातियों से भरी स्कूल बस खड़ेडंपर में घुसी,19 घायल और 5 की हालत गंभीर

MADHAV NISHAD April 5, 2026 April 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, बुद्धजीवियों से बच्चों को मिला प्रेरणा का मंच

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD April 7, 2026
थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा गौकशी में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में किया घायल/ गिरफ्तार
Analyzing Global Dynamics and Unraveling Key Policy Initiatives
असोथर में चोरों का आतंक, जेवर-नकदी के साथ लाखों का सामान पार
होली पर 4 मार्च को बंद रहेंगी शराब व भांग की दुकानें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?