विजयीपुर/फतेहपुर:-अब्दुला नगर (सिठियानी) ग्राम सभा में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथामृत वर्षा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा और आकर्षक शोभायात्रा के साथ हुआ। आयोजन के पहले ही दिन श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। सिठियानी सहित नरोत्तमपुर,झकराहा परवाहा आसपास के गांवों में सुबह से ही धार्मिक वातावरण बना रहा और हर ओर भगवान राधे-कृष्ण के जयघोष तथा भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही। भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पीले वस्त्रों में सजी-धजी महिलाएं सिर पर कलश लेकर मांगलिक गीत गाते हुए चल रही थीं,जिससे गांव का पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की लंबी कतार गांव की सड़कों से होकर गुजरती रही और लोग रास्ते में खड़े होकर इस भव्य यात्रा का दर्शन करते रहे। वैदिक मंत्रोच्चार एवं बैंड बाजे और आतिशबाजी के साथ-2 धूमधाम से यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में रथ पर राम दरबार की झांकी के साथ गांव के लोगों के साथ सैकड़ों महिलाएं मंगल कलश के साथ चल रही रही थी। वहीं,युवक डीजे पर बज रहे भजनों पर नाच कर भाव विभोर हो रहे थे। चार घंटे के बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची,जहां आरती की गई,इस दौरान आयोजक मोतीलाल जायसवाल,अमृत लाल जायसवाल,अशोक कुमारी,गीता जायसवाल,रुबी जाय,शिवांगी जाय.,आनंद जाय.,विक्की,मुकेश कुमार,अंशिका जायसवाल,राजू जाय.बीरेन्द्र जायसवाल,उत्कर्ष जायसवाल,प्रमेश कुमार सहित गांव के लोग कलश यात्रा में शामिल हुए।


