रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार
फतेहपुर जिले के बकन्धा गांव में दबंगों ने कौनैन का अपहरण कर लिया और उसके परिवार से 20 लाख रुपये की मांग की। युवक के पिता जुल्फकार अहमद ने आरोप लगाया है कि ग्राम बकंधा के ही मोहम्मद आसिफ उर्फ लल्लऊ,अजमल,गुलाम व दो आज्ञात साथियों के साथ दबंगों ने जुल्फिकार अहमद के बेटे कौनेन अहमद को जान से मारने की धमकी दी है और चुनाव में भाग नहीं लेने के लिए कहा है।
जुल्फकार अहनद के अनुसार, दबंगों ने उनके बेटे को 30 नवंबर को सुबह 5:30 बजे अपहरण कर लिया और उसे कोराई मोड के पास छोड़ कर भाग गए। दबंगों ने 20 लाख रुपये की मांग की और कहा कि अगर रुपये नहीं दिए गए तो वे उनके परिवार को जान से मार देंगे।
जुल्फकार अहनद ने जिलााधिकारी से शिकायत की है और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उनके परिवार को बदनाम करने और चुनाव में भाग लेने से रोकने के लिए यह सब किया है।


