खखरेरू / फतेहपुर थाना क्षेत्र के धाता रक्षपालपुर रोड़ पर भदौहा मोड़ के पहले तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार पुत्र स्वर्गीय राम आसरे, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी पंचमई, थाना खखरेरू, बाइक से थाना धाता क्षेत्र के अढौली गांव अपने रिश्तेदारी गया हुआ था। वहां से वह अपने रिश्तेदार अतुल कुमार पुत्र रामनरेश के साथ बाइक द्वारा अपने गांव वापस लौट रहा था।
जैसे ही दोनों युवक भदौहा और रक्षपालपुर के बीच पहुंचे तभी धाता की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर UP90 BT 7198 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। डम्फर की टक्कर से दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से 108 नम्बर एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता भेजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल अतुल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया।इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह से
बात करने पर बताया कि डम्फर को हिरासत में ले लिया गया है चालक की तलाश जारी है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी
Leave a comment


