By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: पिंक रोजगार मेला: महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > पिंक रोजगार मेला: महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल
Fatehpur

पिंक रोजगार मेला: महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/01/23 at 2:04 AM
Dheerendra Kumar Published January 23, 2026
Share
SHARE

28 जनवरी को मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला पीजी कॉलेज में होगा पिंक मेले का आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु, श्रम बंधु एवं वाणिज्य बंधु समितियों की बैठक संपन्न

बाराबंकी, 22 जनवरी 2026।
जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु, जिला श्रम बंधु एवं वाणिज्य बंधु समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में औद्योगिक, व्यापारिक एवं रोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमियों, व्यापारियों एवं श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने औद्योगिक निवेश से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही अनिवार्य है।

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत रोजगार मेलों का आयोजन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत दिनांक 28 जनवरी 2026 को मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला पीजी कॉलेज, बाराबंकी में एक दिवसीय पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके उपरांत माह फरवरी में एक बृहद रोजगार मेले के आयोजन का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

जिलास्तरीय वाणिज्य बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

शहर में साप्ताहिक बाजारों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बाजार केवल निर्धारित स्थलों पर ही संचालित किए जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने नगर पालिका एवं विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लटकते बेतरतीब विद्युत तारों एवं बीच सड़क में स्थित खंभों की पहचान कर उन्हें शीघ्र व्यवस्थित अथवा स्थानांतरित कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जो सेवा प्रदाता कंपनियां अपने तारों को स्वयं व्यवस्थित नहीं करेंगी, उनके तार हटवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नवाबगंज एवं उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि संयुक्त अभियान चलाकर शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण से यातायात एवं जनसुविधाएं प्रभावित होती हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

श्रम बंधु बैठक में श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रचार पर जोर

श्रम बंधु समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा लेबर अड्डों पर श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे अधिकाधिक पात्र श्रमिक लाभान्वित हो सकें।

बैठक में एडीएम निरंकार सिंह, एसडीएम नवाबगंज आनंद तिवारी, उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त वाणिज्य कर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, व्यापारी एवं उद्यमी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के बीच हादसा।

*सडक हादसे मे सिराथू रोड के केटमई के पास बाइक सवार हुये दुर्घटनाग्रस्त,

स्वच्छ पानी पीने के लिए जूझ रहे अटेलवा नगर पंचायत के वार्ड न.1 के लोग,

धाता नगर पंचायत के किसानो ने केटमई पावर हॉउस मे जे. ई. को दिया शिकायती पत्र किसान बिजली की कटौती की समस्याओ से जूझ रहे थे धान की रोपाई नहो हो पा रही थीं

धाता नगर पंचायत के किसानो ने केटमई पावर हॉउस मे जे. ई. को दिया शिकायती पत्र किसान बिजली की कटौती की समस्याओ से जूझ रहे थे धान की रोपाई नहो हो पा रही थीं,

Dheerendra Kumar January 23, 2026 January 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, 9वीं के छात्र की मौत; 6 लोग घायल

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD March 29, 2026
Fashionable Summer Accessories to Dress Up Your Travel Look
महादेवा चौकी पर नए चौकी इंचार्ज आते ही, महादेवा फिर होने लगी चोरी
गैर इरादतन हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार
कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का माध्यम, रंजना उपाध्याय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?