By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: अवैध अस्पतालों और झोलाछापों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एक माह में दिखेगा बदलाव : सीएमओ डॉ. यू.बी. सिंह
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > अवैध अस्पतालों और झोलाछापों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एक माह में दिखेगा बदलाव : सीएमओ डॉ. यू.बी. सिंह
Fatehpur

अवैध अस्पतालों और झोलाछापों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एक माह में दिखेगा बदलाव : सीएमओ डॉ. यू.बी. सिंह

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/06/03 at 4:14 AM
MADHAV NISHAD Published June 3, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। जनपद के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. यू.बी. सिंह (डॉक्टर उदयभान सिंह) ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान तथा अवैध अस्पतालों एवं झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएमओ डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार की सभी प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारना उनका लक्ष्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि जनपद में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सेवा संबंधी कई फाइलें और प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं। ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने आदेश जारी करते हुए सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सेवा पुस्तिकाओं और जीपीएफ पुस्तिकाओं को एक सप्ताह के भीतर अद्यतन कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अवैध अस्पतालों और झोलाछाप चिकित्सकों के संबंध में पूछे गए सवाल पर सीएमओ ने कहा कि इस विषय पर उनकी जिलाधिकारी से चर्चा हुई है। जिलाधिकारी ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद में संचालित सभी अवैध अस्पतालों और झोलाछापों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और व्यवस्था सुधार को लेकर पूछे गए प्रश्न पर डॉ. सिंह ने कहा कि वह किसी से लड़ाई में विश्वास नहीं रखते। उनका मानना है कि व्यवस्था को नियमों और जिम्मेदारियों के अनुरूप संचालित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल परिणाम देना है। ड्राइव और बैठकों के जरिए कार्रवाई के सवाल पर सीएमओ ने कहा कि उन्हें केवल औपचारिक अभियानों और बैठकबाजी में विश्वास नहीं है, बल्कि वह कार्यों को वास्तविक रूप से धरातल पर होता हुआ देखना चाहते हैं। जनपद में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि छह महीने बहुत लंबा समय है। यदि उनके कार्यों का आकलन करना है तो एक महीने बाद किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके प्रयासों का असर जल्द दिखाई देगा। डॉ. यू.बी. सिंह इससे पूर्व कानपुर नगर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एडिशनल सीएमओ) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने दावा किया कि जिन-जिन जनपदों में उन्होंने कार्य किया, वहां उनके जिम्मे रहे कार्यक्रमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। फतेहपुर में भी वह स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने का पूरा प्रयास करेंगे।

You Might Also Like

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही से 150 घरों में अंधेरा लेकिन अभी भी जिम्मेदार ईश ओर ध्यान नहीं

आगामी बाढ़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पलटू का पुरवा का किया निरीक्षण

अति आवश्यक / जनहित में जारीप्रेस विज्ञप्तिकार्यालय जिलाधिकारी, प्रयागराजजिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रयागराज

गो रक्षार्थ धर्म यात्रा के साथ बिंदकी पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठाई मांग

पर्यावरण पहरूवा ने यमुना क्षेत्र के विकास के लिए उठाई मांग

MADHAV NISHAD June 3, 2026 June 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

जनपद बाराबंकी में ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के अवसर पर आज सफेदाबाद स्थित शालीमार मन्नत में एक भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD May 1, 2026
गाजीपुर थाना में ‘सिस्टम’ का खेल!खाकी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, मोरम माफियाओं की कथित इंट्री बेनकाब
आयोजित प्रदर्शनी/सरस मेला का फीता काटकर शुभारम्भ एवं अवलोकन किया गया।
Opinions That Analyze, Critique, and Insights Into Policy Matters
हथगाँव,औंग व असोथर थाना पुलिस ने वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार,
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?