By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: चांदपुर में भागवत कथा में गूंजी कृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा का हुआ भव्य आयोजन
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > चांदपुर में भागवत कथा में गूंजी कृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा का हुआ भव्य आयोजन
Fatehpur

चांदपुर में भागवत कथा में गूंजी कृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा का हुआ भव्य आयोजन

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/11/19 at 3:08 AM
Dheerendra Kumar Published November 19, 2026
Share
SHARE

चांदपुर, अमौली: विकासखंड अमौली के चांदपुर कस्बे में पांडेय परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास करूणेश जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का सुंदर प्रसंग सुनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

करूणेश जी महाराज ने कहा कि नंद बाबा के घर में बालकृष्ण ने माखन चोरी, माटी भक्षण, पूतना वध, तृणावर्त वध और कालिया नाग दमन जैसी अद्भुत लीलाएं कीं। यशोदा मैया जब कन्हैया को माखन चोरी करते पकड़ती थीं, तो कन्हैया अपनी भोली मुस्कान से मैया का सारा क्रोध शांत कर देते थे। भगवान की हर लीला में भक्तों के प्रति प्रेम और अधर्म के नाश का संदेश छिपा है।

उन्होंने गोवर्धन पूजा के प्रसंग में बताया कि जब ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू की, तो इंद्र ने क्रोधित होकर ब्रज पर भयंकर वर्षा कर दी। तब सात वर्ष के बालकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की। सात दिन तक लगातार वर्षा होती रही, लेकिन भगवान के संरक्षण में किसी को कोई कष्ट नहीं हुआ।

इस प्रसंग पर पंडाल में गोवर्धन पर्वत का भव्य स्वरूप सजाया गया और श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग अर्पित कर गोवर्धन महाराज की आरती की। महिलाएं भजन-कीर्तन पर झूम उठीं और बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं का आनंद लिया।

कथा के अंत में आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर मुख्य यजमान कृष्णा देवी सरजू प्रसाद पाण्डेय प्रियंका देवी प्रमोद पाण्डेय व जगदीश सिंह गौतम, गौड़ा सिंह, रामप्रताप निषाद, देवेंद्र फौजी , कल्लू सविता, गोरे तोमर,सहित कस्बे के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

You Might Also Like

मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति समुदाय को किया गया जागरूक, 50 सखी किट किया गया वितरित

विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई किसान मजदूर मोर्चा की बैठक

किसानों की शिकायत पर एसडीएम ने किया असोथर मंडी का औचक निरीक्षण

चांदपुर में भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास करूणेश जी महाराज ने सुनाई कृष्ण जन्म की कथा

मोबाइल छीनकर भागने वाले बाइक सवार तीन साथी चढ़े पुलिस के हत्थे

Dheerendra Kumar November 19, 2026 November 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?