By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई किसान मजदूर मोर्चा की बैठक
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई किसान मजदूर मोर्चा की बैठक
Fatehpur

विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई किसान मजदूर मोर्चा की बैठक

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/11/18 at 2:11 AM
MADHAV NISHAD Published November 18, 2026
Share
SHARE

—राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने संगठन मजबूती पर दिया बल

बिंदकी संवाददाता
विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान मजदूर मोर्चा की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। यह भी हिदायत दिया कि यदि कोई कार्यकर्ता काम करने पर लापरवाही करता पाया गया तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उन्होंने शासन प्रशासन से किसानों मजदूरों की समस्या हल करने की मांग किया

 जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय परिसर में सोमवार को दिन में करीब 1:00 बजे किसान मजदूर मोर्चा की एक बैठक हुई। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी लोग संगठन को मजबूत करें। काम ना करने वाले पदाधिकारीयों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस विभाग को और बेहतर ढंग से काम करने की जरूरत है तमाम गरीब लोगों की समस्याएं ठीक से नहीं सुनी जाती। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसान मजदूर आयोग का गठन करने की मांग किया। संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका पाल ने कहा कि सोसाइटी में खाद बीज वितरण के लिए महिलाओं का अलग से काउंटर लगाया जाए तथा खाद बिजली के दाम कम किए जाएं। विधवा तथा वृद्धावस्था पेंशन ₹5000 प्रतिमा की जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का पैसा गरीब लोगों को नहीं दिया जाता कुछ चिन्हित लोगों को ही पैसा दिलाया जाता है।मंडल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार पटेल ने कहा कि भैंस पालन बकरी पालन तथा गाय पालन को कृषि का दर्जा दिया जाए तथा पशुपालन करने वाली महिलाओं को किसान सम्मान निधि दिया जाए। बैठक को रामलाल पासवान तथा राजू विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक में मौजूद मुसाफा गांव की रहने वाली केशकाल पत्नी सुरेश ने बताया कि घर जाने के लिए रास्ता नहीं है बरसात में पानी से होकर घर जाना पड़ता है इसलिए तालाब किनारे पुराई कर कर रास्ता बनवाया जाए। जाफरगंज थाने के कामासी गांव निवासी शिवपूजन ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने नशेबाजी के चलते उसकी बाइक जला दी थी अभी तक न्याय नहीं मिला। खजुहा कस्बा निवासी कल्लू ने बताया कि पिछले तीन वर्ष से आवासीय पट्टे के कागजात नहीं मिले हैं। वैरायटी गांव निवासी शकील ने कहा कि इंटरलॉकिंग रास्ते में पुलिया ना होने से जल भराव होता है रास्ते में परेशानी होती है। बैठक में श्याम खेड़ा मजरे कोरसम निवासी अरविंद ने गांव में बनी पानी की टंकी से जलापूर्ति नहीं होने की समस्या उठाई। बैठक में राम बहादुर कुशवाहा, महावीर कोरी, शिव पूजन गुप्ता, रामलाल पासवान, इंद्रपाल, संपतियां कुशवाहा, कलावती कुशवाहा, शकील खान, रामराज, रानी देवी, शांति देवी, तथा केशकली आदि मौजूद रहे

You Might Also Like

मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति समुदाय को किया गया जागरूक, 50 सखी किट किया गया वितरित

किसानों की शिकायत पर एसडीएम ने किया असोथर मंडी का औचक निरीक्षण

चांदपुर में भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास करूणेश जी महाराज ने सुनाई कृष्ण जन्म की कथा

मोबाइल छीनकर भागने वाले बाइक सवार तीन साथी चढ़े पुलिस के हत्थे

खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज, बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया

MADHAV NISHAD November 18, 2026 November 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?