By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: चांदपुर में भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास करूणेश जी महाराज ने सुनाई कृष्ण जन्म की कथा
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > चांदपुर में भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास करूणेश जी महाराज ने सुनाई कृष्ण जन्म की कथा
Fatehpur

चांदपुर में भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास करूणेश जी महाराज ने सुनाई कृष्ण जन्म की कथा

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/11/17 at 3:32 PM
Dheerendra Kumar Published November 17, 2026
Share
SHARE

चांदपुर, अमौली: विकासखंड अमौली के चांदपुर कस्बे में पांडेय परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास करूणेश जी महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा।

करूणेश जी महाराज ने कहा कि जब पृथ्वी पर पाप और अत्याचार बढ़ गया, तब भगवान विष्णु ने मथुरा के कारागार में देवकी और वसुदेव के पुत्र के रूप में जन्म लिया। भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि की आधी रात को जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, कारागार के ताले खुल गए, पहरेदार सो गए और वसुदेव जी बालकृष्ण को टोकरी में रखकर यमुना पार कर गोकुल में नंद बाबा के घर ले गए।

उन्होंने कहा कि भगवान का जन्म केवल लीला नहीं है, बल्कि धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश का संदेश है। भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए हर युग में अवतार लेते हैं।

कृष्ण जन्म के प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर बाल गोपाल का स्वागत किया। महिलाएं भजन कीर्तन पर झूम उठीं। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कथा के अंत में आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर मुख्य यजमान कृष्णा देवी सरजू प्रसाद पाण्डेय प्रियंका देवी प्रमोद पाण्डेय, परिवार सहित कस्बे के वेद शुक्ला , राम नरेश सेंगर भूरा सेंगर, जयकरन, सिंह मोहित विनोद गौतम प्रेम नारायण अवस्थी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

You Might Also Like

मोबाइल छीनकर भागने वाले बाइक सवार तीन साथी चढ़े पुलिस के हत्थे

खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज, बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया

आज दिनांक 16/11/2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय गोबरहा न्याय पंचायत गनेशपुर में शिक्षक संकुल मीटिंग का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष – बाबू हनुमंत अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित हुई ।

‘स्मार्ट बनें, सुरक्षा चुनें’ के संदेश के साथ डीएम ने किया सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ

सर्वोदय इंटर कॉलेज ने पूरे किए गौरवशाली 66 वर्ष, स्थापना दिवस पर मेधावियों का हुआ सम्मान

Dheerendra Kumar November 17, 2026 November 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?