By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: लखनऊ खण्ड स्नातक व खण्ड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन-2026 के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > लखनऊ खण्ड स्नातक व खण्ड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन-2026 के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न
Fatehpur

लखनऊ खण्ड स्नातक व खण्ड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन-2026 के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/10/18 at 4:59 PM
MADHAV NISHAD Published October 18, 2026
Share
SHARE

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का प्रभावी पर्यवेक्षण एवं समन्वय सुनिश्चित करें: एडीएम

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 17 अक्टूबर। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी निरंकार सिंह द्वारा निर्वाचन हेतु तैनात सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करने तथा अपने निर्धारित क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करें तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखें।

उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन के दौरान सभी अधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करें। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही किसी भी समस्या अथवा व्यवधान की स्थिति में तत्काल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

प्रशिक्षण में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को उनके कार्यों एवं उत्तरदायित्वों, मतदान केंद्रों के निरीक्षण, मतदान प्रक्रिया के पर्यवेक्षण, निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के समयबद्ध आदान-प्रदान तथा आवश्यक रिपोर्टिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन के दौरान सतत निगरानी रखते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित कराएं, जिससे विधान परिषद निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर कन्या पूजन एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित

किशनपुर क्षेत्र के रघुवर का डेरा में नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

​ ब्रेकिंग न्यूज़: असोथर मंडी स्थल पर गूंजेगी किसानों की आवाज़! 27 अक्टूबर को आ रहे हैं किसान मसीहा चौधरी राकेश टिकैत

फतेहपुर जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा ग्राम ढकौली में थाना राधानगर के निर्माण हेतु विधि-विधान से किया गया भूमि पूजन।

MADHAV NISHAD October 18, 2026 October 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?