महेश चक्रवर्ती की खास रिपोर्ट
असोथर /फतेहपुर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के असोथर ब्लॉक अध्यक्ष दीपू मिश्रा के नेतृत्व में आगामी 27 तारीख (मंगलवार) को होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। किसानों के मसीहा और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदरणीय चौधरी राकेश टिकैत जी का असोथर मंडी स्थल पर आगमन हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है कधिया ग्राम सभा में चला जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने और संगठन को घर-घर तक मजबूत करने के लिए ब्लॉक अध्यक्ष दीपू मिश्रा ने आज ग्राम सभा कधिया में ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने तमाम किसानों से मुलाकात कर 27 तारीख को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रहे जुड़ाव को देखते हुए यह साफ जाहिर है कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत का परिवार तेजी से विस्तार ले रहा है। किसानों ने एक सुर में इस महाअभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।प्रमुख रूप से मौजूद रहे ये पदाधिकारी इस जनसंपर्क और विचार-विमर्श के दौरान संगठन के कई दिग्गज और समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:सोनू सिंह गौतम संरक्षक रविदेव सिंह गौतम सनी मिश्रा संदीप मौर्य नितिन कुमार (कधिया ग्राम सभा अध्यक्ष असोथर ब्लॉक अध्यक्ष दीपू मिश्रा ने अपनी पूरी टीम के साथ कधिया गांव के किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और आगामी आयोजन को लेकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 27 तारीख के इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के किसानों में अभी से भारी जोश और उत्सुकता का माहौल है।
