By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर कन्या पूजन एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर कन्या पूजन एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित
Fatehpur

सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर कन्या पूजन एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/10/18 at 4:56 PM
MADHAV NISHAD Published October 18, 2026
Share
SHARE

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने 100 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं 25 जोड़ी बैसाखी वितरित कीं, 55 कन्याओं का किया पूजन

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 17 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज जीआईसी ऑडिटोरियम, बाराबंकी में कन्या पूजन एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने 55 कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सहायक उपकरण वितरण योजना के अंतर्गत 100 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं 25 जोड़ी बैसाखी वितरित की गईं।

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन हमारी सांस्कृतिक परंपरा, नारी सम्मान एवं समाज में बेटियों के महत्व का प्रतीक है। वहीं, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, उनकी गतिशीलता बढ़ाने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ समाज में सेवा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानीरावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अधीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You Might Also Like

लखनऊ खण्ड स्नातक व खण्ड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन-2026 के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण सम्पन्न

किशनपुर क्षेत्र के रघुवर का डेरा में नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

​ ब्रेकिंग न्यूज़: असोथर मंडी स्थल पर गूंजेगी किसानों की आवाज़! 27 अक्टूबर को आ रहे हैं किसान मसीहा चौधरी राकेश टिकैत

फतेहपुर जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा ग्राम ढकौली में थाना राधानगर के निर्माण हेतु विधि-विधान से किया गया भूमि पूजन।

MADHAV NISHAD October 18, 2026 October 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?