By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की ‘लाठी-गर्जना’, काली पट्टी बांध महिलाओं ने बुलंद की आवाज
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Uncategorized > गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की ‘लाठी-गर्जना’, काली पट्टी बांध महिलाओं ने बुलंद की आवाज
Uncategorized

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की ‘लाठी-गर्जना’, काली पट्टी बांध महिलाओं ने बुलंद की आवाज

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/10/12 at 5:48 PM
MADHAV NISHAD Published October 12, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन ने सोमवार को सुजानपुर स्थित कार्यालय में महिलाओं और आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों के कथित हनन, महिला उत्पीड़न, शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पाबंदियों और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में महिलाओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।प्रदर्शन के दौरान संगठन की कार्यकर्ताओं ने हाथों में महिला सुरक्षा, व्यवस्था सुधार, कथित वोट चोरी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से संबंधित तख्तियां लेकर विरोध जताया। इस दौरान महिलाओं ने लाठियां जमीन पर पटककर प्रतीकात्मक रूप से ‘लाठी-गर्जना’ की, जिससे परिसर नारों से गूंज उठा।राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने आरोप लगाया कि राजधानी नई दिल्ली में विरोध की आवाज उठाने वाली महिलाओं और आम नागरिकों के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने इसे मौलिक अधिकारों के हनन से जोड़ते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है। उन्होंने देश में कथित तौर पर “अघोषित आपातकाल जैसे हालात” होने का आरोप भी लगाया।हेमलता पटेल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ कथित उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन आंदोलन को और व्यापक करेगा।प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सरला सिंह, रेखा रानी, विमला, शहरून, सुमन, आरती, सरिता, निर्मला, रंजना, राजरानी और प्रियंका समेत संगठन की जिला एवं ब्लॉक स्तर की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

You Might Also Like

बाग में सो रहे कक्षा तीन के छात्र को जहरीले कीड़े के काटने से इलाज के दौरान हुई मृत्यु

रायपुर भसरौल में धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी, जय मां अम्बे निषाद मित्र मंडल करेगा श्रद्धालुओं का स्वागत

अज्ञात ट्रैक्टर के टक्कर मारने से बाइक सवार हुआ घायल

खाद्य विभाग की टीम ने गुड़ की भट्ठी में मारा छापा पन्द्रह कुन्टल गुड़ कराया नष्ट

थाना खखरेरू पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

MADHAV NISHAD October 12, 2026 October 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?