असोथर/फतेहपुर:- गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को आवास के प्रमाण पत्र वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने लाभार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान नगर पंचायत असोथर के चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर, अधिशासी अधिकारी एच.पी. सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रमाण पत्र वितरण के दौरान मंच से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाई गईं। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार गरीबों को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के माध्यम से पात्र लोगों तक आवास का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के साथ उन्हें अपने घर का सपना साकार करने में मदद करना है। वहीं प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थी महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
Leave a comment


