By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: असोथर मंडी में डेढ़ माह से ताला, धान की तौल न होने पर किसान ने दी आत्महत्या की चेतावनी
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > असोथर मंडी में डेढ़ माह से ताला, धान की तौल न होने पर किसान ने दी आत्महत्या की चेतावनी
Fatehpur

असोथर मंडी में डेढ़ माह से ताला, धान की तौल न होने पर किसान ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/02/26 at 1:09 AM
Dheerendra Kumar Published February 26, 2026
Share
SHARE

असोथर मंडी में धान की खरीद और तौल बंद होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद दो माह से तौल न होने पर किसानों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि मंडी केंद्र पर पिछले करीब डेढ़ माह से ताला लटका है, जबकि कागजों में खरीद प्रक्रिया जारी दिखाई जा रही है।
थाना क्षेत्र के अंदीपुर घरवासीपुर गांव निवासी किसान नकुल सिंह ने बताया कि उनके पास 70 कुंतल धान का वैध सत्यापन पत्र है, लेकिन अब तक उनकी फसल की तौल नहीं कराई गई। उनका कहना है कि अधिकारियों ने तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया था, पर मंडी पहुंचने पर केंद्र बंद मिला। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं मिला।किसान ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र धान की तौल नहीं कराई गई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उनका कहना है कि खुले में रखा धान खराब होने की कगार पर है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है।बताया जा रहा है कि क्षेत्र के लगभग 30 प्रतिशत किसानों का धान अब भी बिक्री के इंतजार में पड़ा है। किसान मंडी के चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है।
इस संबंध में डिप्टी आरएमओ शमीर शुक्ला से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मंडी का गेट बंद कराने का कोई आदेश उनके स्तर से जारी नहीं किया गया है। केंद्र प्रभारियों द्वारा गेट बंद कराया गया होगा। हालांकि उन्होंने आश्वस्त किया कि किसान का धान नियमानुसार खरीदा जाएगा और तौल कराई जाएगी।
नकुल सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन किसानों की समस्या का समाधान कितनी जल्दी कर पाता है।

You Might Also Like

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में विकृत जिहादी मानसिकता के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

कागजों में सफाई, हकीकत में सूखी नहरें — सिंचाई खंड में करोड़ों का खेल!

खागा में रात के अंधेरे में मिट्टी का अवैध खनन जारी

गेहूं क्रय में फार्मर आईडी अनिवार्य, सभी क्रय केंद्रों पर फॉर्मर रजिस्ट्री हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित

मौरंग खदान से नहीं थम रहा ओवरलोडिंग रोडे हो रही खराब जिम्मेदार मौन

Dheerendra Kumar February 26, 2026 February 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
ES MoneyScience

Can We Recreate Dinosaurs from Their DNA?

admin admin August 28, 2021
Fashionable Summer Accessories to Dress Up Your Travel Look
Exploring the Impact of Identity Politics on Global Governance
The Best Street Style From Paris Fashion Week Spring
जिला पत्रकार संघ (एसोसिएशन) फतेहपुर की सदर तहसील इकाई के पदभार ग्रहण समारोह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?