By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: महाशिवरात्रि पर मोटे महादेव व जागेश्वर धाम में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > महाशिवरात्रि पर मोटे महादेव व जागेश्वर धाम में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
Fatehpur

महाशिवरात्रि पर मोटे महादेव व जागेश्वर धाम में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/02/16 at 7:22 AM
Dheerendra Kumar Published February 16, 2026
Share
SHARE

महाशिवरात्रि पर मोटे महादेव बाबा धाम में उमड़ी हजारों की भीड़, जागेश्वर धाम में 15 दिवसीय मेले का शुभारंभ

नगर पंचायत असोथर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री मोटे महादेव बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी पंडित मदन गोपाल शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव का सबसे पावन दिन होता है और इस दिन जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों, फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप दिया गया था। दूर-दराज गांवों और जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पूरा असोथर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।वहीं क्षेत्र के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के साथ 15 दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।जागेश्वर धाम में भाकियू (अराजनैतिक) के युवा नेता अजय सिंह ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन कराया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर और जरौली चौकी प्रभारी अंकुश यादव, बुधरामऊ चौकी प्रभारी अंकित सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मंदिर परिसरों और मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर मोटे महादेव बाबा धाम और जागेश्वर धाम में श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। भक्तों की आस्था ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि ये दोनों धाम क्षेत्र की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं।

You Might Also Like

शहीद वीर जवान विजय कुमार पांडेय की आठवीं पुण्यतिथि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

अवैध अस्पतालों पर छापेमारी से हड़कंप

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हथगांव थाने में की जनसुनवाई

अवैध अस्पतालों और झोलाछापों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एक माह में दिखेगा बदलाव : सीएमओ डॉ. यू.बी. सिंह

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही से 150 घरों में अंधेरा लेकिन अभी भी जिम्मेदार ईश ओर ध्यान नहीं

Dheerendra Kumar February 16, 2026 February 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

पर्यटन स्थल लोधेश्वर सावन मेला में

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar February 5, 2026
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा बारातियों से भरी स्कूल बस खड़ेडंपर में घुसी,19 घायल और 5 की हालत गंभीर
जीजा ने बोलेरो से 2-सालों समेत 3 को रौंदा नाबालिग साली को भगाकर ले गया पुलिस ने समझौते के लिए बुलाया था
ट्रक चालकों की दबंगई, विरोध करने परयुवक से मारपीट का वीडियो वायर
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से गेहूं की बोरियों में दबकर किसान की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?