स्टोरी… चौधरी चरणसिंह जन कल्याण समिति रजि ने किया ध्वजारोहण। चौधरी चरणसिंह जन कल्याण समिति रजि के प्रधान कार्यालय अलीगंज में आज समिति की प्रदेश अध्यक्ष मीरा चौधरी ने गणतंत्र दिवस के अबसर पर ध्वजारोहण किया।सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।मीरा चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक विशाल गणराज्य है और हम दुनिया के सबसे अच्छे लोकतंत्र बाले देश के बासी है यह गर्व की बात है। उपाध्यक्ष महेश पाल बौद्ध और सीमा कुमारी ने भी विचार रखे। प्रबंधक कृष्ण कुमार ने कहा अगली बार हम बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे। मीडिया प्रभारी जितेंद्र मिश्रा ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। सभा के वाद मिष्ठान वितरण किया गया।सभा में वंदना भारती, गुड्डी देवी,सुशीला देवी,सरोज सागर,विनीता देवी, वैजयंती देवी,नितिन , नैतिक,और वंश कुमार मौजूद रहे।
।
Leave a comment


