कौशांबी – गौतस्करी के वांछित अभियुक्तों के साथ एक मुठभेड़ के दौरान 1-मनोज पुत्र मोतीलाल निवासी अमाँव थाना खागा जनपद फतेहपुर (घायल) 2- अजय चौबे पुत्र लल्लन निवासी तिवारी डेहरिया थाना मोहनिया जनपद भभुवा, बिहार 3- अजमेरी पुत्र छोटेलाल निवासी ननमयी थाना कोखराज को गिरफ्तार किया गया है।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 3/4.1.26 की रात्रि में ससुर खदेरी नदी व इचौली गाँव के मध्य झाड़ियां में बिजली के खम्बो से बंधे कुल 12 बैल जिंदा बरामद हुए थे, जिस सम्बन्ध में थाना कोखराज में अभियोग दर्ज किया गया था। उक्त गोवंशो को परिवहन कर वध हेतु कहीं बाहर ले जाने के लिए बांधा गया था, किंतु कुछ लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस के पहुंच जाने से अपराधी तस्करी को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए।इस गंभीर घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोखराज पुलिस के साथ साथ एसओजी व सर्विलांस की टीम को लगाया गया। गहन छानबीन से उक्त घटना में 7 गौतस्करों के नाम प्रकाश में आए। सोमवार 12 जनवरी को एक सटीक सूचना के आधार पर उक्त 7 में से तीन अपराधी एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें एक पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे इलाज हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया है। शेष 4 गौतस्करों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया कि इनके द्वारा डिमांड के आधार पर गोवंशों को इकट्ठा किया जाता है तथा फिर उन्हें ट्रक या पिकअप में भरकर बिहार पहुंचाया जाता है।उस दिन पुलिस और जनता के आ जाने से वे उक्त गोवंशो को लें जाने में सफल नहीं हो पाए और उन्हें देखकर गाड़ी लेकर भाग गये थे।इनके ऊपर पूर्व से भी उत्तर प्रदेश गोबध निवारण अधिनियम के अंतर्गत कई जनपदों में अभियोग दर्ज है।
Leave a comment


