बकेवर/फतेहपुर
संविधान रक्षक समाचार सेवा
फतेहपुर के बकेवर में भैसोली गांव के पास झाड़ियों में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई।
ग्रामीणों ने खेतों में जाते समय शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मुसाफा चौकी और बकेवर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की कोशिश की गई। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।_
बकेवर थाना अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।_
जानकारी के अनुसार फतेहपुर के बकेवर मे ,28 फरवरी। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैसौली गांव में शुक्रवार की शाम एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को सर्वप्रथम खेतों में जा रहे ग्रामीणों ने देखा व पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और लोग तरह तरह के कयास लगाने लगे। सूचना पाकर मुसाफा चौकी व बकेवर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आज शुक्रवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव भैंसौली गांव के समीप झाड़ियों में ग्रामीणों ने देखा और बकेवर पुलिस को सूचना दी।सूचना पाते ही मौके पर मय थानाध्यक्ष महेश सिंह सहित बकेवर पुलिस बल पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बकेवर थाना अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार मृतक उम्र लगभग 45 वर्ष काले रंग के कपड़े पहने है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।