By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: ‘स्मार्ट बनें, सुरक्षा चुनें’ के संदेश के साथ डीएम ने किया सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > ‘स्मार्ट बनें, सुरक्षा चुनें’ के संदेश के साथ डीएम ने किया सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ
Fatehpur

‘स्मार्ट बनें, सुरक्षा चुनें’ के संदेश के साथ डीएम ने किया सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/11/16 at 3:57 PM
MADHAV NISHAD Published November 16, 2026
Share
SHARE

जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को दिलाई सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ

हेलमेट-सीटबेल्ट पहनकर दिखावा करने के बजाय इसे अपनी आदत बनाएं- जिलाधिकारी

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी।सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना केवल चालान से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा का महत्वपूर्ण उपाय है। हेलमेट-सीटबेल्ट पहनकर दिखावा करने के बजाय इसे अपनी आदत बनाएं। सड़क पर जल्दबाजी और तेज रफ्तार दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हम न केवल स्वयं सुरक्षित रह सकते हैं, बल्कि दूसरों का जीवन बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उक्त बातें जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर कहीं।

जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन या परिवहन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति गंभीर एवं जिम्मेदार होना होगा। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाकर ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।

जागरूकता रैली में प्रतिभागियों ने ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’, ‘हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें’ एवं ‘तेज रफ्तार से बचें’ जैसे संदेशों वाली तख्तियां लेकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर पटेल चौराहा, जिला अस्पताल, पल्हरी मोड़ एवं नाका होते हुए बहराइच बाईपास पर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विवेक तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लव गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री अमिताभ राय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन प्रथम) श्री मोहक दुबे, मोटर यान निरीक्षक श्री बलवंत सिंह यादव, जिला पूर्ति अधिकारी श्री राकेश कुमार तिवारी, यातायात प्रभारी श्री रामयतन यादव, प्रधान सहायक श्री रामकिशोर मौर्य, श्री श्यामल गांगुली, वरिष्ठ सहायक श्रीमती ममता यादव एवं श्रीमती दीपा निगम, कनिष्ठ सहायक श्री अनिकेत सिंह एवं सुश्री अंकिता शर्मा, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह, बाराबंकी ट्रांसपोर्ट ओनर्स एंड ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अंगद कुमार वर्मा, श्री सुरेन्द्र सहित परिवहन विभाग के प्रवर्तन स्टाफ एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मोबाइल छीनकर भागने वाले बाइक सवार तीन साथी चढ़े पुलिस के हत्थे

खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज, बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया

आज दिनांक 16/11/2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय गोबरहा न्याय पंचायत गनेशपुर में शिक्षक संकुल मीटिंग का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष – बाबू हनुमंत अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित हुई ।

सर्वोदय इंटर कॉलेज ने पूरे किए गौरवशाली 66 वर्ष, स्थापना दिवस पर मेधावियों का हुआ सम्मान

मिट्टी की दीवार गिरने से घर में सो रहे तीन लोग दबे हालत गम्भीर

MADHAV NISHAD November 16, 2026 November 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?