By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: संदिग्ध हालात में आभूषण कारोबारी की मौत, दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > संदिग्ध हालात में आभूषण कारोबारी की मौत, दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप
Fatehpur

संदिग्ध हालात में आभूषण कारोबारी की मौत, दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/11/15 at 5:11 PM
MADHAV NISHAD Published November 15, 2026
Share
SHARE

रिपोर्टर –
सत्येंद्र कुमार वर्मा
मो. 8400178566
संविधान रक्षक समाचार
फतेहपुर
ससुराल पक्ष ने जताई हत्या की आशंका, परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

खखरेरू/फतेहपुर थाना क्षेत्र के पुरमई गांव में 33 वर्षीय आभूषण कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। ससुराल पक्ष ने हत्या की आशंका जताई, जबकि मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से मौत का लग रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुरमई गांव निवासी बृजभान सोनी के पुत्र रवि सोनी (33) की शादी वर्ष 2011 में प्रयागराज जनपद के घूरपुर निवासी सोनाली देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद रवि पत्नी के साथ खागा कस्बे में आभूषण की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, वर्ष 2023 में रवि के लिवर में संक्रमण हो गया था। प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

बताया गया कि तीन दिन पहले रवि की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए पहले चित्रकूट और फिर लखनऊ स्थित राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन शुक्रवार शाम उसे पैतृक गांव पुरमई ले आए। यहां रात करीब 1:40 बजे उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं, मृतक के चचेरे बाबा चेतराम ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी रवि के साथ लगातार मारपीट करती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था। उधर, ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि रवि शराब का आदी था और इसी वजह से उसका लिवर खराब हो गया था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। हालांकि, इन चर्चाओं और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी के चलते मौत होने की बात सामने आ रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

You Might Also Like

रामनगर में कथित मिलीभगत से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, पुलिसकर्मी पर रुपये लेने का आरोप

फतेहपुर में ओवरलोड मौरंग वाहनों का रात के अंधेरे में खेल! असोथर से जिला मुख्यालय तक बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नदारद

सिरौलीगौसपुर ने लहराया परचम, 72 अंक पाकर ओवरऑल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

विश्व मधुमेह दिवस पर SBI Foundation द्वारा भुरचुनी गाँव में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

बाराबंकी।रामसनेहीघाट में ग्रामसभा की सुरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

MADHAV NISHAD November 15, 2026 November 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?