By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: बाराबंकी।रामसनेहीघाट में ग्रामसभा की सुरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > बाराबंकी।रामसनेहीघाट में ग्रामसभा की सुरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
Fatehpur

बाराबंकी।रामसनेहीघाट में ग्रामसभा की सुरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/11/13 at 4:32 PM
MADHAV NISHAD Published November 13, 2026
Share
SHARE

पशुचर और श्मशान की भूमि पर लगातार बढ़ रहा अतिक्रमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरज्ञ जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार।

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम ठठेरहा, मजरे बनीकोडर में ग्रामसभा की सुरक्षित भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव की पशुचर और श्मशान भूमि पर खुलेआम निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर प्रभावी रोक नहीं लगा पा रहे हैं।

गांव निवासी अमन पुत्र कमला कांत ने जिलाधिकारी बाराबंकी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गाटा संख्या 1232 (पशुचर) एवं 1235 (श्मशान) की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा ग्रामसभा की बेशकीमती सुरक्षित भूमि पर कब्जा कर लगातार निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी शिकायतें की गईं, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रुकने से अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।

मामले में तहसील रामसनेहीघाट एवं थाना रामसनेहीघाट प्रशासन की भूमिका पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी बाराबंकी से मामले का संज्ञान लेकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराने, अवैध निर्माण रुकवाने तथा ग्रामसभा की सुरक्षित भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।

अब बड़ा सवाल यह है कि ग्रामसभा की पशुचर और श्मशान जैसी सार्वजनिक उपयोग की सुरक्षित भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए जिला प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा?

You Might Also Like

पुलिस का कहना है कि पिता की तहरीर पर 17 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

रोजगार मेले का किया गया आयोजन, 12 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

एक सीट, छह दावेदार, किस पर दांव लगाएंगे अखिलेश !

खबर पढ़कर आगे बढ़ जाना: लोकतंत्र की सबसे महंगी गलती!

रामनगर, बाराबंकी। पुलिस महकमे में तबादला आदेशों के अनुपालन को लेकर थाना रामनगर एक बार फिर चर्चा में है।

MADHAV NISHAD November 13, 2026 November 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?