By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: फतेहपुर में ओवरलोड मौरंग वाहनों का रात के अंधेरे में खेल! असोथर से जिला मुख्यालय तक बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नदारद
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > फतेहपुर में ओवरलोड मौरंग वाहनों का रात के अंधेरे में खेल! असोथर से जिला मुख्यालय तक बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नदारद
Fatehpur

फतेहपुर में ओवरलोड मौरंग वाहनों का रात के अंधेरे में खेल! असोथर से जिला मुख्यालय तक बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नदारद

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/11/15 at 5:08 PM
MADHAV NISHAD Published November 15, 2026
Share
SHARE

बांदा फतेहपुर सीमा के मरका पुल ओवरलोड वाहनों का तांडव प्रशासन मौन

रिपोर्ट महेश चक्रवर्ती असोथर फतेहपुर

फतेहपुर । जिले में ओवरलोड मौरंग वाहनों का कथित खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांदा जनपद के मर्का घाट संख्या-3 और चरका घाट संख्या-9 से निकाली जा रही मौरंग को क्षमता से अधिक लादकर भारी वाहन फतेहपुर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आरोप है कि रात के अंधेरे में इन वाहनों की आवाजाही और तेज हो जाती है। नगर पंचायत असोथर के बीचोंबीच से होते हुए ये वाहन जिला मुख्यालय तक पहुंच रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन ओवरलोड वाहनों को किसका संरक्षण प्राप्त है? परिवहन विभाग, खनन विभाग और पुलिस की निगरानी के बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी कैसे हो रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस पूरे मामले की जानकारी नहीं है या फिर कार्रवाई करने से जानबूझकर दूरी बनाई जा रही है?
वीडियो वायरल, फिर भी कार्रवाई का इंतजार!
स्थानीय स्तर पर ओवरलोड मौरंग वाहनों के वीडियो सामने आने और वायरल होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कस्बे के बीच से तेज रफ्तार में गुजरते भारी वाहन आम नागरिकों, राहगीरों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि आखिर इस कथित खेल में गांधी जी के छाप वाले नोटों का प्रभाव इतना मजबूत क्यों दिखाई दे रहा है कि नियम-कानून भी बेअसर नजर आ रहे हैं? हालांकि इस संबंध में किसी आर्थिक लेनदेन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कार्रवाई के अभाव ने संदेह और सवालों को जरूर जन्म दिया है।
असोथर से जिला मुख्यालय तक किसकी निगरानी में दौड़ रहे वाहन?
सवाल यह भी है कि रात के अंधेरे में मौरंग से लदे वाहनों की जांच कौन कर रहा है? वाहनों की निर्धारित भार क्षमता, खनिज परिवहन से जुड़े दस्तावेज और ओवरलोडिंग की जांच के लिए जिम्मेदार अधिकारी मैदान में कब उतरेंगे?
बांदा से फतेहपुर जिला मुख्यालय तक मौरंग परिवहन जिलाधिकारी फतेहपुर, पुलिस अधीक्षक, जिला खनन अधिकारी और परिवहन विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर असोथर से जिला मुख्यालय तक ओवरलोड वाहनों की जांच कराएं। रात में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
खिर कब टूटेगी जिम्मेदार विभागों की चुप्पी? वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नहीं तो फिर कानून का डर किसे है? जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है, ओवरलोडिंग के इस कथित खेल पर अब जवाबदेही तय होनी चाहिए।

You Might Also Like

रामनगर में कथित मिलीभगत से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, पुलिसकर्मी पर रुपये लेने का आरोप

संदिग्ध हालात में आभूषण कारोबारी की मौत, दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप

सिरौलीगौसपुर ने लहराया परचम, 72 अंक पाकर ओवरऑल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

विश्व मधुमेह दिवस पर SBI Foundation द्वारा भुरचुनी गाँव में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

बाराबंकी।रामसनेहीघाट में ग्रामसभा की सुरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

MADHAV NISHAD November 15, 2026 November 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?