By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: छठ महापर्व के दृष्टिगत डीएम एवं एसपी ने श्री नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Uncategorized > छठ महापर्व के दृष्टिगत डीएम एवं एसपी ने श्री नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Uncategorized

छठ महापर्व के दृष्टिगत डीएम एवं एसपी ने श्री नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/11/14 at 5:37 PM
MADHAV NISHAD Published November 14, 2026
Share
SHARE

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बाराबंकी, 13 नवम्बर 2026। छठ महापर्व को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी ने शहर स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर एवं छठ पूजा के आयोजन से संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं के आवागमन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व के अवसर पर घाट एवं पूजा स्थलों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि पर्व के दौरान किसी को असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने जनपद में होने वाले अन्य घाटों पर छठ पर्व की सुरक्षा की दृष्टि से जलाशय एवं गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक बैरिकेडिंग कराने तथा सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा आयोजन के दौरान निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा प्रमुख स्थलों पर सतर्क निगरानी रखी जाए, जिससे पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

देवा मेले में ‘परिधान-ए-अवध’ का जलवा, पारंपरिक रैंपवॉक ने बांधा समां

देवा मेला के दंगल के अंतिम दिन पहलवानों ने दिखाए दमखम, रोमांचक मुकाबलों में आजमाए दांव-पेंच

भजनों की मधुर स्वर-लहरियों से भक्तिमय हुआ देवा मेला, पूजा पाण्डेय और उनकी टीम ने बांधा समा

रामनगर बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा महाकाव्य रामायण के रचयिता,आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

MADHAV NISHAD November 14, 2026 November 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?