फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट में अवैध खनन खुलेआम चल रहा है। इसका GPS वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ओवरलोड ट्रक कच्ची सड़क पर बालू / मिट्टी भरकर धूल उड़ाता हुआ जाता दिख रहा है।
वीडियो में लोकेशन साफ है – महावतपुर असहट, किशनपुर, फतेहपुर, Lat 25.640052, Long 81.018652
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां से दिन-रात ट्रकों में अवैध खनन की मिट्टी / बालू भरकर बाहर भेजी जा रही है। ओवरलोड ट्रकों के कारण गांव की कच्ची सड़कें खराब हो गई हैं और उड़ती धूल से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि महावतपुर असहट में चल रहे इस अवैध खनन पर तुरंत रोक लगे और ओवरलोड ट्रकों की जांच कर सख्त कार्रवाई हो।
🔴 फतेहपुर के किशनपुर में अवैध खनन का GPS वीडियो आया सामने!
महावतपुर असहट में ओवरलोड ट्रक धूल उड़ाते हुए भाग रहे हैं। ग्रामीण परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।
