By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: एक सीट, छह दावेदार, किस पर दांव लगाएंगे अखिलेश !
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > एक सीट, छह दावेदार, किस पर दांव लगाएंगे अखिलेश !
Fatehpur

एक सीट, छह दावेदार, किस पर दांव लगाएंगे अखिलेश !

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/11/13 at 1:28 PM
Dheerendra Kumar Published November 13, 2026
Share
SHARE

छह चेहरों ने ठोकी ताल, जातीय समीकरण साधना होगी अग्निपरीक्षा !

खागा, फतेहपुर । विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात बिछने से पहले ही खागा में समाजवादी पार्टी के भीतर टिकट को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा की मौजूदा विधायक कृष्णा पासवान को चुनौती देने के लिए सपा में आधा दर्जन से अधिक चेहरे अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। संगीता पासवान, राम तीरथ परमहंस, रत्नेश रत्ना पासवान, नरेश कोरी, इंजीनियर सिद्धार्थ और डॉ. राम करन निर्मल के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव किस चेहरे पर भरोसा जताएंगे ? पिछली बार टिकट बदलने से उपजी नाराजगी को देखते हुए इस बार प्रत्याशी चयन सपा के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

संगीता पासवान के नाम पर सबसे अधिक चर्चा !

टिकट की दौड़ में संगीता पासवान का नाम सबसे अधिक चर्चा में बताया जा रहा है। पासवान समाज में उनकी सक्रियता और स्थानीय स्तर पर उनकी स्वीकार्यता को उनकी बड़ी ताकत माना जा रहा है। समर्थकों का दावा है कि गांवों में उनकी अच्छी पकड़ है और समाज के लोगों का भावनात्मक जुड़ाव भी उनके साथ है। पिछले चुनाव में उन्हें टिकट मिलने के कयासों के बाद पासवान समाज के एक वर्ग में उत्साह का माहौल बना था। हालांकि बाद में टिकट उनको ना मिलकर राम तीरथ परमहंस को दिए जाने से नाराजगी की चर्चाएं सामने आई थीं। अब यही पुराना घटनाक्रम 2027 के टिकट चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रामतीरथ परमहंस उर्फ डीआईजी भी प्रबल दावेदार !

राम तीरथ परमहंस भी टिकट की दौड़ में पीछे नहीं हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और संगठन के बीच संपर्क उनकी दावेदारी का आधार है। हालांकि चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक पिछले चुनाव में टिकट परिवर्तन के बाद पैदा हुई नाराजगी और जातीय समीकरणों का असर भी चुनावी परिणाम पर पड़ सकता था। ऐसे में पार्टी के सामने उनकी मेहनत और पिछले चुनाव के अनुभव के बीच संतुलन बनाने की चुनौती होगी।

नरेश कोरी को जातीय समीकरण से उम्मीद

कोरी समाज से आने वाले नरेश कोरी भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। उनका मानना है कि कोरी, पासवान और अन्य वर्गों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर पार्टी को मजबूती दी जा सकती है। प्रयागराज एमएलसी चुनाव के दौरान विजयीपुर क्षेत्र में उनका वायरल वीडियो भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना था। समर्थक इसे उनकी संगठनात्मक सक्रियता का उदाहरण मानते हैं।

इंजीनियर #सिद्धार्थ की युवा चेहरे के रूप में दावेदारी

युवा चेहरा इंजीनियर सिद्धार्थ भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। शिक्षित युवाओं और नए मतदाताओं के बीच अपनी पहचान बनाने में जुटे सिद्धार्थ खागा में नई सोच और नए नेतृत्व की पैरवी कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उनके व्यवहार और मिलनसार छवि की चर्चा भी होती है। उनकी कोशिश युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने की है।

रत्नेश रत्ना पासवान की भी मजबूत दावेदारी

पासवान समाज से ही आने वाले रत्नेश रत्ना पासवान भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। सामाजिक कार्यक्रमों और लोगों के सुख-दुख में भागीदारी के जरिए उन्होंने अपनी पहचान बनाने की कोशिश की है। शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में उनकी सक्रियता को समर्थक उनकी ताकत बता रहे हैं। पासवान समाज के भीतर एक अन्य विकल्प के रूप में उनका नाम भी चर्चा में है।

डॉ. रामकरन निर्मल भी टिकट की दौड़ में

धोबी बिरादरी से आने वाले डॉ. रामकरन निर्मल भी समाजवादी पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाए हुए हैं। शिक्षित, मिलनसार और सामाजिक रूप से सक्रिय चेहरे के तौर पर उनकी पहचान बताई जाती है। धोबी समाज के साथ अन्य पिछड़े वर्गों में भी संपर्क उनकी दावेदारी का आधार है। पार्टी यदि किसी नए सामाजिक समीकरण को साधने की रणनीति अपनाती है तो उनका नाम भी विचार के केंद्र में आ सकता है।

पिछली बार की टिकट अदला-बदली अब भी चर्चा में

खागा की राजनीति में पिछले विधानसभा चुनाव का टिकट प्रकरण आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले संगीता पासवान को प्रत्याशी बनाए जाने और बाद में टिकट बदलकर राम तीरथ परमहंस को दिए जाने से पासवान समाज के एक हिस्से में नाराजगी की बात सामने आई थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम ने पार्टी के सामने सामाजिक एकजुटता की चुनौती खड़ी कर दी थी। हालांकि चुनाव में हार के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन टिकट परिवर्तन और उसके बाद बने माहौल को स्थानीय राजनीति में अब भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

डेढ़ लाख से अधिक मतों का समीकरण बन सकता है निर्णायक

एसआईआर के बाद खागा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3,13,428 बताई जा रही है। स्थानीय राजनीतिक आकलन के मुताबिक पासवान समाज के लगभग 55 से 60 हजार, मुस्लिम समाज के 42 से 45 हजार, यादव समाज के 30 से 32 हजार और कोरी समाज के 20 से 22 हजार मतदाता हैं। इन आंकड़ों को जोड़ें तो चार प्रमुख सामाजिक वर्गों का संभावित आधार करीब 1.47 लाख से 1.59 लाख तक पहुंचता है। हालांकि ये अनुमानित आंकड़े हैं, आधिकारिक जातिवार मतदाता सूची नहीं। चुनाव में मतदान का रुख और विभिन्न वर्गों के बीच समर्थन का वास्तविक स्वरूप ही नतीजे तय करेगा।

भाजपा की कृष्णा पासवान के सामने सपा की चुनौती

भाजपा की मौजूदा क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री कृष्णा पासवान खागा में पार्टी का प्रमुख चेहरा हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और पासवान समाज में उनकी पहचान सपा के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे में विपक्षी दल को ऐसा प्रत्याशी तलाशना होगा जो केवल एक बिरादरी नहीं, बल्कि विभिन्न सामाजिक वर्गों को साथ लेकर चल सके। दूसरी ओर, आरक्षण की स्थिति में किसी बदलाव की चर्चा के बीच इंदल सिंह की दावेदारी को लेकर भी राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं।

अखिलेश के फैसले पर टिकी निगाहें

फिलहाल खागा में सपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती भाजपा से मुकाबले के साथ अपने संगठन और सामाजिक समीकरणों को एकजुट रखने की है। क्या अखिलेश यादव पिछली बार टिकट परिवर्तन से उपजी नाराजगी को ध्यान में रखकर संगीता पासवान पर भरोसा जताएंगे ? क्या राम तीरथ परमहंस को दोबारा मौका मिलेगा ? या फिर नरेश कोरी, इंजीनियर सिद्धार्थ, रत्नेश रत्ना पासवान अथवा डॉ. राम करन निर्मल में से किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ? इन सवालों का जवाब फिलहाल भविष्य के गर्भ में है। इतना तय है कि खागा में सपा के लिए प्रत्याशी का चयन केवल टिकट वितरण नहीं, बल्कि 2027 की चुनावी रणनीति की पहली और बेहद अहम परीक्षा साबित होगा।

You Might Also Like

खबर पढ़कर आगे बढ़ जाना: लोकतंत्र की सबसे महंगी गलती!

रामनगर, बाराबंकी। पुलिस महकमे में तबादला आदेशों के अनुपालन को लेकर थाना रामनगर एक बार फिर चर्चा में है।

शंखनाद,जयघोष के साथ असोथर में निकली दिव्य कलश यात्रा, संगीतमय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का मंगल शुभारंभ

कोतवाली सैनी में यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन.सड़क सुरक्षा को राष्ट्रधर्म मानकर करें पालन, लापरवाही से बचें – बीपी सिंह चौहान

जिले में ओवरलोड डंपरों का आतंक अब छिपा नहीं रहा। आज सुबह की ताजा तस्वीरें इस बात का पक्का सबूत हैं।

Dheerendra Kumar November 13, 2026 November 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?